🪷 Bhagavad-Gītā · 6.25

Chapter 6 · ध्यानयोग · Dhyāna-Yoga · "The Yoga of Meditation" · Verse 25 of 47

शनैः शनैरुपरमेद् बुद्ध्या धृतिगृहीतया।

आत्मसंस्थं मनः कृत्वा न किञ्चिदपि चिन्तयेत्।।6.25।।
Bhagavad-Gītā 6.25 · Devanāgarī root text

🪷 English Translations

5 received English translations are available for this śloka. Each voice is labelled; no single rendering is presented as the Sanskrit itself.

Shri Purohit Swami · Poetic English · 1935 edition attribution in the received data
6.25 Little by little, by the help of his reason controlled by fortitude, let him attain peace; and, fixing his mind on the Self, let him not think of any other thing.
Swami Sivananda · Direct prose · Divine Life Society
6.25 Little by little let him attain to ietude by the intellect held firmly; having made the mind establish itself in the Self, let him not think of anything.
Swami Gambīrānanda · Word-key glosses · Advaita Ashrama · Śaṅkara-school
6.25 Tyaktva, by eschewing; asesatah, totally, without a trace; sarvan, all; the kamam, desires; sankalpa-prabhavan, which arise from thoughts; and further, viniyamya, restraining; manasa eva, with the mind itself, with the mind endued with discrimination; indriya-gramam, all the organs; samantatah, from every side; uparamet, one should withdraw, abstain; sanaih sanaih, gradually, not suddenly;-with what?-buddhya, with the intellect;- possessed of what distinction?-dhrti-grhitaya, endowed with steadiness, i.e. with fortitude. Krtva, making manah, the mind; atma-samstham, fixed in the Self, with the idea, 'The Self alone is all; there is nothing apart from It'-thus fixing the mind on the Self; na cintayet, one should not think of; kincit api, anything whatsoever. Thisis the highest instruction about Yoga.
Swami Ādidevānanda · Śrī-Vaiṣṇava perspective · Rāmānuja school
6.24 - 6.25 There are two kinds of desires: 1) those born of contact between the senses and objects like heat, cold etc.; 2) those generated by our mind (will) like that for sons, land etc. Of these, the latter type of desires are by their own nature relinishable. Relinishing all these by the mind through contemplation on their lack of association with the self; having relinished the ideas of pleasure and pain in respect of unavoidable desires resulting from contract; restraining all the senses on all sides, i.e., from contact with all their objects - one should think of nothing else, i.e., other than the self. Little by little 'with the help of intellect controlled by firm resolution,' i.e., by the power of discrimination, one should think of nothing else, having fixed the mind on the self.
Dr. S. Sankaranarayan · Academic precision · modern scholarly
6.25. Very slowly remain iet, keeping the mind well established in the Self by means of the intellect held in steadiness; and lest him not think of anything (object).

🪷 Hindi Translation · हिन्दी अनुवाद

Received Hindi rendering attributed in the source data to Swami Rāmsukhdās ji.

🪷 Swami Rāmsukhdās · Hindi rendering · source-data attribution
।।6.25।। धैर्ययुक्त बुद्धिके द्वारा संसारसे धीरे-धीरे उपराम हो जाय और परमात्मस्वरूपमें मन-(बुद्धि-) को सम्यक् प्रकारसे स्थापन करके फिर कुछ भी चिन्तन न करे।

🪷 English Commentaries · The Ācārya Voices

5 received English commentary layers are available for this śloka. Open only the voice you wish to study.

Swami Sivananda · Verse-by-verse word-keys with Sanskrit anchors
6.25 शनैः gradually? शनैः gradually? उपरमेत् let him attain to ietude? बुद्ध्या by the intellect? धृतिगृहीतया held in firmness? आत्मसंस्थम् placed in the Self? मनः the mind? कृत्वा having made? न not? किञ्चित् anything? अपि even? चिन्तयेत् let him think.Commentary The practitioner of Yoga should attain tranillity gradually or by degrees? by,means of the intellect controlled by steadiness. The peace of the Eternal will fill the heart gradually with thrill and bliss through the constant and protracted practice of steady conentration. He should make the mind constantly abide in the Self within through ceaseless practice. If anyone constantly thinks of the immortal Self within? the mind will cease to think of the objects of sensepleasure. The mental energy should be directed along the spiritual channel by Atmachintana or constant contemplation on the Self.
Swami Gambīrānanda · Advaita-school commentary (Śaṅkara tradition)
6.25 Tyaktva, by eschewing; asesatah, totally, without a trace; sarvan, all; the kamam, desires; sankalpa-prabhavan, which arise from thoughts; and further, viniyamya, restraining; manasa eva, with the mind itself, with the mind endued with discrimination; indriya-gramam, all the organs; samantatah, from every side; uparamet, one should withdraw, abstain; sanaih sanaih, gradually, not suddenly;-with what?-buddhya, with the intellect;- possessed of what distinction?-dhrti-grhitaya, endowed with steadiness, i.e. with fortitude. Krtva, making manah, the mind; atma-samstham, fixed in the Self, with the idea, 'The Self alone is all; there is nothing apart from It'-thus fixing the mind on the Self; na cintayet, one should not think of; kincit api, anything whatsoever. Thisis the highest instruction about Yoga.
Swami Ādidevānanda · Rāmānuja Śrī-Vaiṣṇava commentary
6.24 - 6.25 There are two kinds of desires: 1) those born of contact between the senses and objects like heat, cold etc.; 2) those generated by our mind (will) like that for sons, land etc. Of these, the latter type of desires are by their own nature relinishable. Relinishing all these by the mind through contemplation on their lack of association with the self; having relinished the ideas of pleasure and pain in respect of unavoidable desires resulting from contract; restraining all the senses on all sides, i.e., from contact with all their objects - one should think of nothing else, i.e., other than the self. Little by little 'with the help of intellect controlled by firm resolution,' i.e., by the power of discrimination, one should think of nothing else, having fixed the mind on the self.
Dr. S. Sankaranarayan · Modern academic scholarship
6.24-25 Sankalpa - etc. Sanaih etc. By mind alone : i.e., not by withdrawing from activities. Holding steadiness; thinning, step after step, the misery born of desired; let him not think anything like receiving and abandoning objects and so on. Others have explained [the passage] as 'Let him think only negation (or void). But this (explanation) is not up to our taste. For, that world result in the doctrine of nihilism. What is to be achieved is not a mere withdrawl [or one-self] from the objects. This is stated as -
Swami Chinmayānanda · Chinmaya Mission · modern Vedantic teaching
।।6.25।। पूर्व श्लोकों के अनुसार योग का लक्ष्य है मन का अपने स्वस्वरूप में स्थित हो जाना। यह स्थिति परम आनन्दस्वरूप बतायी गयी है। परन्तु इस स्थिति को प्राप्त करने के उपायों को दर्शाये बिना विषय का सैद्धान्तिक निरूपण मात्र साधकों के लिए अधिक उपयोगी नहीं होता।विचाराधीन दो श्लोकों में ध्यान की सूक्ष्म कला का वर्णन किया गया है। मन को एकाग्र कैसे करें तत्पश्चात् उस समाहित चित्त के द्वारा आत्मा का ध्यान करके तद्रूप कैसे हो इसका विस्तृत विवेचन इन श्लोकों में मिलता है।समस्त कामनाओं का निशेष त्यागकर इन्द्रिय वर्ग को विषयों से सम्यक् प्रकार अपने वश में करना चाहिए। इस श्लोक का प्रत्येक शब्द सफलता के द्वार का सूचक होने से उसकी व्याख्या की आवश्यकता है। यहाँ विशेष रूप से कहा गया है कि सब कामनाओं का निशेष त्याग करना आवश्यक है। इससे आत्मानुभूति की स्थिति के स्वरूप के सम्बन्ध में किसी भी साधक के मन में कोई शंका नहीं रह जानी चाहिए। अशेषत से तात्पर्य यह है कि ध्यान के अन्तिम चरण में साधक को योग के पूर्णत्व की प्राप्ति की इच्छा का भी त्याग कर देना चाहिए यहाँ कामनात्याग को एक अत्यन्त महत्वपूर्ण आवश्यक गुण बताया है परन्तु दुर्भाग्य से अविवेकी लोगों ने कामना को दिये हुए विशेषण की ओर ध्यान नहीं दिया और शास्त्रों के अर्थों को विकृत कर दिया है। उन्होंने यही समझा कि शास्त्र में महत्त्वाकांक्षा रहित जीवन का उपदेश दिया गया है और इस विपरीत धारणा के कारण वे तमोगुण की अकर्मण्यता में फंस जाते है।संकल्प प्रभवान् इस विशेषण की ओर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है। इसी अध्याय के दूसरे श्लोक की व्याख्या में संकल्प शब्द का अर्थ बताया जा चुका है। उस दृष्टि से यहाँ अर्थ होगा कि ऐसी कामनाओं को त्यागना है जो विषयों में सुख होने के संकल्प से उत्पन्न होकर मन में असंख्य विक्षेपों को जन्म देती हैं।यदि मनुष्य इन संकल्पजनित इच्छाओं को त्यागने में सफल हो जाता है तो उसके मन में वह सार्मथ्य और दृढ़ता आ जाती है कि वह इन्द्रियों पर अपना प्रभुत्व स्थापित कर सकता है। सर्वप्रथम इन्द्रियों के उन्मत्त अश्वों को वश में कर लें तो फिर उन्हें सब विषयों से परावृत्त करने में सरलता होती है।यह एक अनुभूत सत्य है कि मन स्वनिर्मित विक्षेपों के कारण दुर्बल होकर इन्द्रियों को अपने वश में नहीं रख पाता। कामनात्याग से उसमें यह क्षमता आ जाती है। परन्तु मन की यह शक्ति और शांति शीघ्रता से किये गये कर्म या कल्पना से नहीं प्राप्त होती है और न किसी विचित्र रहस्यमयी साधना से। यहाँ स्पष्ट कहा गया है कि साधक को धीरेधीरे अपने मन को शांत करना चाहिए।निसन्देह इन्द्रियों की विषयाभिमुखी प्रवृत्ति को संयमित करने पर कुछ मात्रा में मनशांति प्राप्त होती है। तब इस शांति को स्थिर और दृढ़ करने की आवश्यकता होती है। उसका उपाय बताते हुए भगवान् कहते हैं धैर्ययुक्त बुद्धि से मन को आत्मा में स्थिर करना चाहिए। अभ्यास के क्रम में इस उपदेश का बहुत महत्त्व है।सर्वप्रथम इन्द्रियों को मन के द्वारा संयमित करे और तत्पश्चात् मन को उससे सूक्ष्मतर विवेकवती बुद्धि के द्वारा आत्मा में स्थिर करे। ध्येय विषयक वृत्ति के अतिरिक्त अन्य सब वृत्तियों के त्याग के द्वारा ही मन को संयमित करना संभव है। वृत्तियों का प्रवाह मन कहलाता है अत आत्मा के स्वरूप पर सतत अनुसंधान करने से मन आत्मा में ही स्थित हो जायेगा। आत्मा में पूर्णतया स्थित हो जाने पर वह एक दिव्य अलौकिक शान्ति में निमग्न हो जाता है। मनुष्य अपने सजग पुरुषार्थ के द्वारा इस स्थिति तक पहुँच सकता है जो ध्यानयोग का अन्तिम सोपान है।सभी साधकों के द्वारा अभ्यसनीय इस योग का उपदेश देते हुये भगवान् उन्हें सावधान करते हैं कि योग की उपर्युक्त चरम स्थिति तक पहुँचने के पश्चात् किसी अन्य विषय का चिन्तन नहीं करना चाहिये।इस शांत क्षणको पाने के उपरान्त साधक को और कोई कर्तव्य और प्राप्तव्य शेष नहीं रह जाता। उसको इतना ही ध्यान रखना होता है कि किसी नवीन वृत्तिप्रवाह का प्रारम्भ न हो और मन की शान्ति सुदृढ़ रहे। द्वार खटखटाओ और तुम अन्दर प्रवेश करोगे यह भगवान् का आश्वासन है।विश्व के किसी भी धर्मग्रन्थ में केवल दो श्लोकों में ध्यानयोग की विधि से सम्बन्धित निर्देशों का इतना विस्तृत विवरण नहीं मिलता। स्वयं गीता में भी किसी अन्य स्थान पर ऐसा वर्णन नहीं किया गया है। इस दृष्टि से ये दो सारगर्भित श्लोक अतुलनीय और अनुपम हैं।योगाभ्यास में प्रवृत्त जिन साधकों का मन चंचल औरअस्थिर होता है उनके लिए अगले श्लोक में उपाय बताते हैं

🪷 Hindi Vyākhyā · हिन्दी व्याख्या

Received Hindi vyākhyā attributed in the source data to Swami Rāmsukhdās ji.

🪷 Swami Rāmsukhdās · Hindi vyākhyā · source-data attribution
।।6.25।। व्याख्या--'बुद्ध्या धृतिगृहीतया'--साधन करते-करते प्रायः साधकोंको उकताहट होती है, निराशा होती है कि ध्यान लगाते, विचार करते इतने दिन हो गये पर तत्त्वप्राप्ति नहीं हुई, तो अब क्या होगी कैसे होगी? इस बातको लेकर भगवान् ध्यानयोगके साधकको सावधान करते हैं कि उसको ध्यानयोगका अभ्यास करते हुए सिद्धि प्राप्त न हो, तो भी उकताना नहीं चाहिये, प्रत्युत धैर्य रखना चाहिये। जैसे सिद्धि प्राप्त होनेपर, सफलता होनेपर धैर्य रहता है, विफलता होनेपर भी वैसा ही धैर्य रहना चाहिये कि वर्ष-के-वर्ष बीत जायँ, शरीर चला जाय, तो भी परवाह नहीं, पर तत्त्वको तो प्राप्त करना ही है (टिप्पणी प0 357)। कारण कि इससे बढ़कर दूसरा कोई ऐसा काम है नहीं। इसलिये इसको समाप्त करके आगे क्या काम करना है? यदि इससे भी बढ़कर कोई काम है तो इसको छोड़ो और उस कामको अभी करो!--इस प्रकार बुद्धिको वशमें कर ले अर्थात् बुद्धिमें मान, बड़ाई, आराम आदिको लेकर जो संसारका महत्त्व पड़ा है, उस महत्त्वको हटा दे। तात्पर्य है कि पूर्वश्लोकमें जिन विषयोंका त्याग करनेके लिये कहा गया है, धैर्यपूर्वक बुद्धिसे उन विषयोंसे उपराम हो जाय।

🪷 Place in the Bhagavad-Gītā

← Previous verse · BG 6.24Adhyāya 6Next verse · BG 6.26 →
📚 Cite this verse · Academic citation formats
APA: Vyāsa Maharṣi. (n.d.). Bhagavad-Gītā 6.25. Vidhyāmitra. Retrieved 2026-08-17, from https://vidhyamitra.com/bhagavad-gita/6/25
Chicago: Vyāsa Maharṣi. "Bhagavad-Gītā 6.25." Vidhyāmitra. Accessed 2026-08-17. https://vidhyamitra.com/bhagavad-gita/6/25.
MLA: Vyāsa Maharṣi. "Bhagavad-Gītā 6.25." Vidhyāmitra, 2026, https://vidhyamitra.com/bhagavad-gita/6/25.
Canonical reading URL: https://vidhyamitra.com/bhagavad-gita/6/25. This citation identifies Vidhyamitra's received digital witness; consult a named scholarly or printed edition when edition-specific authority is required.

Continue the Pāṭha

Source and edition boundary

This page is rendered from the pinned 701-address witness documented on the Gītā index. Publication and search-indexing authorization for every bundled translation and commentary layer was confirmed on 4 August 2026; the exact received recension boundary remains disclosed separately.

🪷 ॐ नमो भगवते वासुदेवाय 🪷

सर्वम् कृष्णार्पणम् — this verse is one maṇi (jewel) on Krishna's thread (BG 7.7)