🪷 Bhagavad-Gītā · 4.42

Chapter 4 · ज्ञानकर्मसंन्यासयोग · Jñāna-Karma-Sannyāsa-Yoga · "The Yoga of Knowledge & Action-Renunciation" · Verse 42 of 42

← BG 4.41↑ Chapter 4 hub · Bhagavad-Gītā indexBG 5.1 →
तस्मादज्ञानसंभूतं हृत्स्थं ज्ञानासिनाऽऽत्मनः।

छित्त्वैनं संशयं योगमातिष्ठोत्तिष्ठ भारत।।4.42।।
Bhagavad-Gītā 4.42 · the yathārtha śloka (Devanāgarī Sanskrit · canonical)

🪷 English Translations

Five authentic English voices · each from a distinct sampradāya · together revealing the verse's full śabda-tattva.

Shri Purohit Swami · Poetic English · 1935 · public domain · Cosmo Press tradition
4.42 Therefore, cleaving asunder with the sword of wisdom the doubts of the heart, which thine own ignorance has engendered, follow the Path of Wisdom and arise!"
Swami Sivananda · Direct prose · Divine Life Society
4.42 Therefore with the sword of the knowledge (of the Self) cut asunder the doubt of the self born of ignorance, residing in thy heart, and take refuge in Yoga. Arise, O Arjuna.
Swami Gambīrānanda · Word-key glosses · Advaita Ashrama · Śaṅkara-school
4.42 Tasmat, therefore, O scion of the Bharata dynasty; atistha, take recourse to, i.e. undertake; yogam, yoga -performance of actions, which is a means to full Illumination; and now, uttistha, rise up for battle; chittva, cutting asunder; jnanasina, with the sword of Knowledge-Knowledge is full Illumination, which is a destroyer of such defects as sorrows, delusion, etc.; that itself is the sword; with that sword of Knowledge-;enam, this; samsayam, doubt; atmanah, of your own, which is a source of one's own ruin and is most sinful; hrtstham, in the heart, residing in the intellect; ajnana-sambhutam, arising from ignorance, born of non-discrimination. The word atmanah is used because doubt concerns oneself. Indeed, another's doubt cannot be removed by someone else. Hence the word 'own' is used. So, although the doubt is with regard to the Self, it is really one's own.
Swami Ādidevānanda · Śrī-Vaiṣṇava perspective · Rāmānuja school
4.42 Therefore, after sundering this doubt concerning the self, born of beginningless ignorance and present in the heart, by the sword of the knowledge of the self in the manner explained before, practise the Karma Yoga taught by Me. For that, rise up, O Arjuna.
Dr. S. Sankaranarayan · Academic precision · modern scholarly
4.42. Therefore, thus cutting off, by means of knowledge-sword, the doubt that has sprung from ignornace and exists in [your] heart, practise the Yoga ! Stand up ! O descendant of Bharata !

🪷 Hindi Translation · हिन्दी अनुवाद

For the Hindi-aware seer · Pūjya Swami Rāmsukhdās ji's translation · a high-readability modern Hindi rendering · Gītā-Press Gorakhpur tradition. (→ Full Mahāpurusha-detail page for the 102-year-living Sādhaka-Sañjīvanī Mahātmā.)

🪷 Swami Rāmsukhdās · Sādhaka-Sañjīvanī tradition · Gītā-Press Gorakhpur · highest modern Hindi reading
।।4.42।। इसलिये हे भरतवंशी अर्जुन ! हृदयमें स्थित इस अज्ञानसे उत्पन्न अपने संशयका ज्ञानरूप तलवारसे छेदन करके योग -(समता-) में स्थित हो जा, (और युद्धके लिये) खड़ा हो जा।

🪷 English Commentaries · The Ācārya Voices

The classical commentary tradition rendered in English · each ācārya speaks from their own sampradāya · the seer chooses the depth of darśana.

Swami Sivananda · Verse-by-verse word-keys with Sanskrit anchors
4.42 तस्मात् therefore? अज्ञानसंभूतम् born out of ignorance? हृत्स्थम् residing in the heart? ज्ञानासिना by the sword of knowledge? आत्मनः of the Self? छित्त्वा having cut? एनम् this? संशयम् doubt? योगम् Yoga? आत्तिष्ठ take refuge? उत्तिष्ठ arise? भारत O Bharata.Commentary Doubt causes a great deal of mental torment. It is most sinful. It is born of ignorance. Kill it ruthlessly with the knowledge of the Self. Now stand up and fight? O Arjuna.(This chapter is known by the names Jnana Yoga? Abhyasa Yoga and jnanakarmasannyasa Yoga also.)Thus in the Upanishads of the glorious Bhagavad Gita? the science of the Eternal? the scripture of Yoga? the dialogue between Sri Krishna and Arjuna? ends the fourth discourse entitledThe Yoga of the Division of Wisdom. ,
Swami Gambīrānanda · Advaita-school commentary (Śaṅkara tradition)
4.42 Tasmat, therefore, O scion of the Bharata dynasty; atistha, take recourse to, i.e. undertake; yogam, yoga -performance of actions, which is a means to full Illumination; and now, uttistha, rise up for battle; chittva, cutting asunder; jnanasina, with the sword of Knowledge-Knowledge is full Illumination, which is a destroyer of such defects as sorrows, delusion, etc.; that itself is the sword; with that sword of Knowledge-;enam, this; samsayam, doubt; atmanah, of your own, which is a source of one's own ruin and is most sinful; hrtstham, in the heart, residing in the intellect; ajnana-sambhutam, arising from ignorance, born of non-discrimination. The word atmanah is used because doubt concerns oneself. Indeed, another's doubt cannot be removed by someone else. Hence the word 'own' is used. So, although the doubt is with regard to the Self, it is really one's own.
Swami Ādidevānanda · Rāmānuja Śrī-Vaiṣṇava commentary
4.42 Therefore, after sundering this doubt concerning the self, born of beginningless ignorance and present in the heart, by the sword of the knowledge of the self in the manner explained before, practise the Karma Yoga taught by Me. For that, rise up, O Arjuna.
Dr. S. Sankaranarayan · Modern academic scholarship
4.42 Tasmat etc. Cutting asunder the doubt, you must practise, by the said method, the Yoga, the dexterity in action; and then stand up i.e., perform your activities simply with the idea that they are to be performed.
Swami Chinmayānanda · Chinmaya Mission · modern Vedantic teaching
।।4.42।। इस अन्तिम श्लोक में श्रीकृष्ण द्वारा दी गया सम्मति संक्षिप्त होते हुये भी प्रेमाग्रहपूर्ण है। यह श्लोक अर्जुन के प्रति उनकी स्नेह भावना से झंकृत हो रहा है।हिमालय की गिरिकन्दराओं के शान्त और एकान्त वातावरण मे दिये गये ऋषियों के उपदेश को यहाँ श्रीकृष्ण अपने योद्धामित्र अर्जुन को युद्ध की भाषा में ही समझाते हैं। हृदय में स्थित अज्ञान से उत्पन्न आत्मविषयक संशय को ज्ञान की तलवार द्वारा छिन्नभिन्न करने के लिये वे अर्जुन को प्रोत्साहित करते हैं।यहाँ संशय को हृदय मे स्थित कहा गया है आज के शिक्षित पुरुष को यह कुछ विचित्र जान पड़ेगा क्योंकि संशय बुद्धि से उत्पन्न होता है हृदय से नहीं।वेदान्त की धारण के अनुसार बुद्धि का निवास स्थान हृदय है। परन्तु स्थूल शरीर का अंगरूप हृदय यहां अभिप्रेत नहीं है। दर्शनशास्त्र में हृदय शब्द का मनोवैज्ञानिक अर्थ मे साहित्यिक प्रयोग किया जाता है। प्रेम सहानुभूति तथा इसी प्रकार की मनुष्य की श्रेष्ठ एवं आदर्श भावनाओं का स्रोत हृदय ही है। इस प्रेम से परिपूर्ण हृदय से जो बुद्धि कार्य करती है वही वास्तव में दर्शनशास्त्र की दृष्टि से मनुष्य की बुद्धि मानी जा सकती है। इसलिये जब यहाँ संशय को हृदय में स्थित कहा गया तब उसका तात्पर्य कुछ साधकों की विकृत बुद्धि से है जिसके कारण वे आत्मदर्शन नहीं कर पाते। अनेक प्रकार के संशयों की आत्यन्तिक निवृत्ति तभी संभव होगी जब साधक पुरुष आत्मा का साक्षात् अनुभव कर लेगा।यह योग के अभ्यास द्वारा ही संभव है। परन्तु योग का अर्थ कोई रहस्यमयी साधना नहीं जिसे कोई विरले गुरु गुप्त रूप से बतायेंगे और न ही वह ऐसी साधना है जिसका अभ्यास हिमालय की निर्जन गुफाओं में बैठकर करना पड़ेगा। योग सम्बन्धित जो भी भय उत्पन्न करने वाली मिथ्या धारणाएं है गीता में उन्हें सदा के लिये दूर करके उस शब्द को सुपरिचित और व्यावहारिक बना दिया गया है। जीवन के सभी कार्य क्षेत्रों में योग उपयोगी है। भगवान् श्रीकृष्ण के द्वारा इस अध्याय में जो बारह प्रकार के यज्ञ बताये गये हैं वे ही योग शब्द से लक्षित हैं।इस अध्याय की समाप्ति अर्जुन को उठने के आह्वान के साथ होती है उत्तिष्ठ भारत। यद्यपि गीतोपदेश के सन्दर्भ में भारत शब्द अर्जुन को ही सम्बोधित करता है तथापि अर्जुन के माध्यम से समस्त साधकों का यहाँ आह्वान किया गया है। यज्ञ साधना का आचरण करके हमको अधिकाधिक अन्तकरण शुद्धि प्राप्त करनी चाहिये जिससे कि निदिध्यासन के द्वारा हम विकास के चरम लक्ष्य परम शान्ति को प्राप्त कर सकें।Conclusionँ़ तत्सदिति श्रीमद्भगवद्गीतासूपनिषत्सु ब्रह्मविद्यायां योगशास्त्रेश्रीकृष्णार्जुनसंवादे ज्ञानकर्मसंन्यासयोगो नाम चतुर्थोऽध्याय।।

🪷 Hindi Vyākhyā · हिन्दी व्याख्या

Pūjya Swami Rāmsukhdās ji's Sādhaka-Sañjīvanī · one of the great modern Hindi vyākhyās of the Gītā · direct, pure, deeply Vedāntic · the modern Sanātana-jāgaraṇa. (→ Full Mahāpurusha-detail page · 1904-2005 · Corner 1 Mādhurya operational anchor · whose 6-lakṣaṇa-śaraṇāgati IS Constitutional Principle 24.)

🪷 Swami Rāmsukhdās · Sādhaka-Sañjīvanī · Hindi vyākhyā · the modern bilingual anchor
।।4.42।। व्याख्या--'तस्मादज्ञानसम्भूतं ৷৷. छित्त्वैनं संशयम्'--पूर्वश्लोकमें भगवान्ने यह सिद्धान्त बताया कि जिसने समताके द्वारा समस्त कर्मोंसे सम्बन्ध-विच्छेद कर लिया है और ज्ञानके द्वारा समस्त संशयोंको नष्ट कर दिया है, उस आत्मपरायण कर्मयोगीको कर्म नहीं बाँधते अर्थात् वह जन्म-मरणसे मुक्त हो जाता है। अब भगवान् 'तस्मात्' पदसे अर्जुनको भी वैसा ही जानकर कर्तव्य-कर्म करनेकी प्रेरणा करते हैं।अर्जुनके हृदयमें संशय था--युद्धरूप घोर कर्मसे मेरा कल्याण कैसे होगा? और कल्याणके लिये मैं कर्मयोगका अनुष्ठान करूँ अथवा ज्ञानयोगका? इस श्लोकमें भगवान् इस संशयको दूर करनेकी प्रेरणा करते हैं ;क्योंकि संशयके रहते हुए कर्तव्यका पालन ठीक तरहसे नहीं हो सकता।'अज्ञानसम्भूतम्' पदका भाव है कि सब संशय अज्ञानसे अर्थात् कर्मोंके और योगके तत्त्वको ठीक-ठीक न समझनेसे ही उत्पन्न होते हैं। क्रियाओँ और पदार्थोंको अपना और अपने लिये मानना ही अज्ञान है। यह अज्ञान जबतक रहता है, तबतक अन्तःकरणमें संशय रहते हैं; क्योंकि क्रियाएँ और पदार्थ विनाशी हैं और स्वरूप अविनाशी है। तीसरे अध्यायमें कर्मयोगका आचरण करनेकी और इस चौथे अध्यायमें कर्मयोगको तत्त्वसे जाननेकी बात विशेषरूपसे आयी है। कारण कि कर्म करनेके साथ-साथ कर्मको जाननेकी भी बहुत आवश्यकता है। ठीक-ठीक जाने बिना कोई भी कर्म बढ़िया रीतिसे नहीं होता। इसके सिवाय अच्छी तरह जानकर कर्म करनेसे जो कर्म बाँधने-वाले होते हैं, वे ही कर्म मुक्त करनेवाले हो जाते हैं (गीता 4। 16 32)। इसलिये इसअध्यायमें भगवान्ने कर्मोंको तत्त्वसे जाननेपर विशेष जोर दिया है।पूर्वश्लोकमें भी 'ज्ञानसंछिन्नसंशयम्' पद इसी अर्थमें आया है। जो मनुष्य कर्म करनेकी विद्याको जान लेता है, उसके समस्त संशयोंका नाश हो जाता है। कर्म करनेकी विद्या है--अपने लिये कुछ करना ही नहीं है। 'योगमातिष्ठोत्तिष्ठ भारत'--अर्जुन अपने धनुष-बाणका त्याग करके रथके मध्यभागमें बैठ गये थे (1। 47)। उन्होंने भगवान्से साफ कह दिया था कि मैं युद्ध नहीं करूँगा'--'न योत्स्ये' (गीता 2। 9)। यहाँ भगवान् अर्जुनको योगमें स्थित होकर युद्धके लिये खड़े हो जानेकी आज्ञा देते हैं। यही बात भगवान्ने दूसरे अध्यायके अड़तालीसवें श्लोकमें योगस्थः कुरु कर्माणि (योगमें स्थित होकर कर्तव्य-कर्म कर) पदोंसे भी कही थी। योगका अर्थ 'समता' है--'समत्वं योग उच्यते' (गीता 2। 48)। अर्जुन युद्धको पाप समझते थे (गीता 1। 36 45)। इसलिये भगवान् अर्जुनको समतामें स्थित होकर युद्ध करनेकी आज्ञा देते हैं; क्योंकि समतामें स्थित होकर युद्ध करनेसे पाप नहीं लगता (गीता 2। 38)। इसलिये समतामें स्थित होकर कर्तव्य-कर्म करना ही कर्म-बन्धनसे छूटनेका उपाय है।

🪷 Place in the Bhagavad-Gītā

Bhagavad-Gītā Detail Source-Anchor Spine

BG 4.42 is kept route-stable for readers and AI agents: the exact verse route, chapter hub, Bhīṣma-Parva source context, Gītā master spine, Viśvarūpa surfaces, Bīja-Sūtra depth, Bindu, and constitutional philosophy remain one click away.

BG 4.42local Bhagavad-Gītā verse route and source-anchor sectionChapter 4 hubJñāna-Karma-Sannyāsa-Yoga · The Yoga of Knowledge & Action-RenunciationMBh 6.26.42exact Bhīṣma-Parva source route for this Gītā verse/bhagavad-gitamaster index for all 18 chapters and 701 verse routesBhīṣma-ParvaMahābhārata narrative home where the Bhagavad-Gītā is received/mahabharatafull Itihāsa source spine for Vyāsa Maharṣi's MahābhārataBG 1 · Arjuna-Viṣāda YogaTVAM-Ṣaṭka chapter hub for Arjuna-Viṣāda YogaBG 2 · Sāṅkhya YogaTVAM-Ṣaṭka chapter hub for Sāṅkhya YogaBG 3 · Karma YogaTVAM-Ṣaṭka chapter hub for Karma YogaBG 5 · Karma-Sannyāsa YogaTVAM-Ṣaṭka chapter hub for Karma-Sannyāsa YogaBG 6 · Dhyāna YogaTVAM-Ṣaṭka chapter hub for Dhyāna YogaBG 7 · Krishna-Tattva (Jñāna-Vijñāna)TAT-Ṣaṭka chapter hub for Krishna-Tattva (Jñāna-Vijñāna)BG 8 · Akṣara-Brahma YogaTAT-Ṣaṭka chapter hub for Akṣara-Brahma YogaBG 9 · Rāja-Vidyā Rāja-GuhyaTAT-Ṣaṭka chapter hub for Rāja-Vidyā Rāja-GuhyaBG 10 · Vibhūti YogaTAT-Ṣaṭka chapter hub for Vibhūti YogaBG 11 · Viśvarūpa-Darśana YogaTAT-Ṣaṭka chapter hub for Viśvarūpa-Darśana YogaBG 12 · Bhakti YogaTAT-Ṣaṭka chapter hub for Bhakti YogaBG 13 · Kṣetra-Kṣetrajña YogaANTYA-Ṣaṭka chapter hub for Kṣetra-Kṣetrajña YogaBG 14 · Guṇa-Traya-VibhāgaANTYA-Ṣaṭka chapter hub for Guṇa-Traya-VibhāgaBG 15 · Puruṣottama YogaANTYA-Ṣaṭka chapter hub for Puruṣottama YogaBG 16 · Daivāsura-Sampad-VibhāgaANTYA-Ṣaṭka chapter hub for Daivāsura-Sampad-VibhāgaBG 17 · Śraddhā-Traya-VibhāgaANTYA-Ṣaṭka chapter hub for Śraddhā-Traya-VibhāgaBG 18 · Mokṣa-Sannyāsa Yoga (Carama-Śloka)ANTYA-Ṣaṭka chapter hub for Mokṣa-Sannyāsa Yoga (Carama-Śloka)BG 2.47niṣkāma-karma-yoga action disciplineBG 4.34praṇipāta · paripraśna · sevā before tattva-darśī teachersBG 7.7mattaḥ parataraṁ nānyat · no source higher than KrishnaBG 9.17Krishna as father, mother, supporter, and grandfatherBG 10.30Krishna as Time among reckonersBG 13.23Paramātmā as witness, permitter, supporter, enjoyer, and LordBG 15.15Krishna seated in every heart as memory, knowledge, and forgetfulnessBG 18.61Īśvara situated in the heart of all beingsBG 18.66Carama-Śloka surrender discipline and final refuge/vishwaroopa-darshanaall 18 Gītā chapters rendered as one chart-aware darśana/vishvarupa-chartBG 11 chart-as-Viśvarūpa-darśana aperture/bija-sutrasfounder-curated bīja-pada exposition layer inside selected Gītā verse pages/binduDiamond of Darśanas frame for Gītā source recognition/philosophyKrishna = Paramaatma = Parabrahman constitutional foundation/llms.txtbrief AI-agent source map/llms-full.txtcomprehensive AI-agent access map
← Previous verse · BG 4.41Next verse · BG 5.1 →
📚 Cite this verse · Academic citation formats
APA: Vyāsa Maharṣi. (n.d.). Bhagavad-Gītā 4.42. Vidhyāmitra. Retrieved 2026-07-28, from https://vidhyamitra.com/bhagavad-gita/4/42
Chicago: Vyāsa Maharṣi. "Bhagavad-Gītā 4.42." Vidhyāmitra. Accessed 2026-07-28. https://vidhyamitra.com/bhagavad-gita/4/42.
MLA: Vyāsa Maharṣi. "Bhagavad-Gītā 4.42." Vidhyāmitra, 2026, https://vidhyamitra.com/bhagavad-gita/4/42.
Canonical URL: https://vidhyamitra.com/bhagavad-gita/4/42 · Persistent · all 701 BG verses indexed per-URL · the Vedic content is public-domain by Sanātana tradition · Vidhyāmitra-specific structure © Vidhyāmitra (self-hosted prasāda model · /about)

🪷 ॐ नमो भगवते वासुदेवाय 🪷

सर्वम् कृष्णार्पणम् — this verse is one maṇi (jewel) on Krishna's thread (BG 7.7)