🪷 Bhagavad-Gītā · 3.26

Chapter 3 · कर्मयोग · Karma-Yoga · "The Yoga of Action" · Verse 26 of 43

← BG 3.25↑ Chapter 3 hub · Bhagavad-Gītā indexBG 3.27 →
न बुद्धिभेदं जनयेदज्ञानां कर्मसङ्गिनाम्।

जोषयेत्सर्वकर्माणि विद्वान् युक्तः समाचरन्।।3.26।।
Bhagavad-Gītā 3.26 · the yathārtha śloka (Devanāgarī Sanskrit · canonical)

🪷 English Translations

Five authentic English voices · each from a distinct sampradāya · together revealing the verse's full śabda-tattva.

Shri Purohit Swami · Poetic English · 1935 · public domain · Cosmo Press tradition
3.26 But a wise man should not perturb the minds of the ignorant, who are attached to action; let him perform his own actions in the right spirit, with concentration on Me, thus inspiring all to do the same.
Swami Sivananda · Direct prose · Divine Life Society
3.26 Let no wise man unsettle the mind of ignorant people who are attached to action; he should engage them in all actions, himself fulfilling them with devotion.
Swami Gambīrānanda · Word-key glosses · Advaita Ashrama · Śaṅkara-school
3.26 Vidvan the enlightened man; na janayet, should not create; buddhi-bhedam, disturbance in the beliefs-disturbance in the firm belief, 'This has to be done; and the result of this action is to be reaped by me'; ajnanam, of the ignorant, of the non-discriminating one; karma-sanginam, who are attached to work. But what should he do? Himself samacaran, working, performing those very activities of the ignorant; yuktah, while remaining diligent; josayet, he should make them do; sarva-karmani, all the duties. How does an anillumined, ignorant person be come attached to actions? In reply the Lord says:
Swami Ādidevānanda · Śrī-Vaiṣṇava perspective · Rāmānuja school
3.26 Do not bewilder the minds of ignorant aspirants by saying that there is, besides Karma Yoga, another way to the vision of the self. They cannot practise Jnana Yoga on account of their incomplete knowledge of the self, and attachment to action. They are alified for Karma Yoga because of their being fit only for activity on account of the subtle impressions of their beginningless Karma. What then follows from this? It is this: Even though one is alified for Jnana Yoga because of the complete knowledge of the self, one should do work, holding the view as said previously, that Karma Yoga by itself without Jnana Yoga is an independent means for the vision of the self. He should thus generate love for all types of activity among those who do not know the complete truth. Sri Krsna declares (in the verses 27 to 30) the way in which the self is to be contemplated on as not being an agent as reired by Karma Yoga, after demonstrating the difference between the enlightened and unenlightened among those practising Karma Yoga.
Dr. S. Sankaranarayan · Academic precision · modern scholarly
3.26. Let the wise master of Yoga fulfil (or destroy) all actions by performing them all, and let him not creat any disturbance in the mind of the ingnorant persons attached to action.

🪷 Hindi Translation · हिन्दी अनुवाद

For the Hindi-aware seer · Pūjya Swami Rāmsukhdās ji's translation · a high-readability modern Hindi rendering · Gītā-Press Gorakhpur tradition. (→ Full Mahāpurusha-detail page for the 102-year-living Sādhaka-Sañjīvanī Mahātmā.)

🪷 Swami Rāmsukhdās · Sādhaka-Sañjīvanī tradition · Gītā-Press Gorakhpur · highest modern Hindi reading
।।3.25 -- 3.26।। हे भरतवंशोद्भव अर्जुन! कर्ममें आसक्त हुए अज्ञानीजन जिस प्रकार कर्म करते हैं आसक्तिरहित विद्वान भी लोकसंग्रह करना चाहता हुआ उसी प्रकार कर्म करे। सावधान तत्त्वज्ञ महापुरुष कर्मोंमें आसक्तिवाले अज्ञानी मनुष्योंकी बुद्धिमें भ्रम उत्पन्न न करे, प्रत्युत स्वयं समस्त कर्मोंको अच्छी तरहसे करता हुआ उनसे भी वैसे ही करवाये।

🪷 English Commentaries · The Ācārya Voices

The classical commentary tradition rendered in English · each ācārya speaks from their own sampradāya · the seer chooses the depth of darśana.

Swami Sivananda · Verse-by-verse word-keys with Sanskrit anchors
3.26 न not? बुद्धिभेदम् unsettlement in the mind? जनयेत् should produce? अज्ञानाम् of the ignorant? कर्मसङ्गिनाम् of the persons attached to actions? जोषयेत् should engage? सर्वकर्माणि all actions? विद्वान् the wise? युक्तः balanced? समाचरन् performing.Commentary An ignorant may says to himelf? I shall do this action and thery enjoy its fruit. A wise man should not unsettle his belief. On the contrary he himself should set an example by performing his duties diligently but without attachment. The wise man should also persuade the ignorant never to neglect their duties. If need be? he should place before them in vivid colours the happiness they would enjoy here and hereafter by discharging such duties. When their hearts get purified in course of time? the wise man could sow the seeds of Karma Yoga (selfless service without deire) in them.
Swami Gambīrānanda · Advaita-school commentary (Śaṅkara tradition)
3.26 Vidvan the enlightened man; na janayet, should not create; buddhi-bhedam, disturbance in the beliefs-disturbance in the firm belief, 'This has to be done; and the result of this action is to be reaped by me'; ajnanam, of the ignorant, of the non-discriminating one; karma-sanginam, who are attached to work. But what should he do? Himself samacaran, working, performing those very activities of the ignorant; yuktah, while remaining diligent; josayet, he should make them do; sarva-karmani, all the duties. How does an anillumined, ignorant person be come attached to actions? In reply the Lord says:
Swami Ādidevānanda · Rāmānuja Śrī-Vaiṣṇava commentary
3.26 Do not bewilder the minds of ignorant aspirants by saying that there is, besides Karma Yoga, another way to the vision of the self. They cannot practise Jnana Yoga on account of their incomplete knowledge of the self, and attachment to action. They are alified for Karma Yoga because of their being fit only for activity on account of the subtle impressions of their beginningless Karma. What then follows from this? It is this: Even though one is alified for Jnana Yoga because of the complete knowledge of the self, one should do work, holding the view as said previously, that Karma Yoga by itself without Jnana Yoga is an independent means for the vision of the self. He should thus generate love for all types of activity among those who do not know the complete truth. Sri Krsna declares (in the verses 27 to 30) the way in which the self is to be contemplated on as not being an agent as reired by Karma Yoga, after demonstrating the difference between the enlightened and unenlightened among those practising Karma Yoga.
Dr. S. Sankaranarayan · Modern academic scholarship
3.26 Na buddhi-etc. Himself knowing in this way, let him perform actions and let him not disturb the minds of common men. [In the last verse] reference is made 'of the ignorant person'. [The Lord] now demonstrates their ignorance -
Swami Chinmayānanda · Chinmaya Mission · modern Vedantic teaching
।।3.26।। यह संभव है कि आत्मानुभूति के पश्चात् ज्ञानी पुरुष जब कार्य क्षेत्र में प्रवेश करे तो तत्त्वज्ञान का सर्वोच्च उपदेश देना प्रारम्भ कर दे जिसे समझने की योग्यता लोगों में न हो। उस पीढ़ी के लोग उस विद्वान पुरुष के कथन का विपरीत अर्थ लगाकर यह समझ सकते हैं कि कर्म का संन्यास सत्य की प्राप्ति का सीधा मार्ग है। ऐसे गुरुओं को यहाँ सावधान किया गया है क्यांेकि इससे लोगों का कर्म करने में उत्साह कम हो सकता है।जीवन गतिशील है। कोई भी निष्क्रिय होकर बैठ नहीं सकता। जीवन की निरन्तर अग्रगामी कर्मरूपी गतिशील धारा के प्रवाह के मध्य में यदि कोई मार्गदर्शक गुरु दोनों हाथ उठाकर अपनी पीढ़ी के लोगों को अकस्मात रुकने का आदेश दें तो उस प्रवाह में वे स्वयं ही छिन्नभिन्न होकर रह जायेंगे। अनेक धर्मोपदेशकों ने यह गलती की और उन्हें उसका मूल्य भी चुकाना पड़ा। यहाँ श्रीकृष्ण मार्गदर्शन करते हुये कहते हैं कि ऐसे धर्मोपदेशकों को चाहिये कि वे समय की गति को पहचान कर कार्य करें जीवनी शक्ति का विरोध करके नहीं।समाज के मार्गदर्शन की पद्धति इस श्लोक में बताई गई है जो समस्त नेतृत्व वर्ग के लिये उपयोगी है। वे सामाजिक राजनैतिक अथवा सांस्कृतिक किसी भी क्षेत्र में क्यों न कार्य कर रहे हों। यदि किसी काल में कोई समाज किसी विशेष दिशा में आगे बढ़ रहा हो तो नेता को अपनी पीढ़ी के साथ मिलकर स्वयं के उदाहरण के द्वारा धीरेधीरे लोगों को सही दिशा में ले जाने का प्रयत्न करना चाहिये।यदि कोई व्यक्ति हरिद्वार जाने के लिये कार को तेज गति से परन्तु विपरीत दिशा में चला रहा हो तो उसकी दिशा सुधारने का उपाय यह नहीं कि अचानक उसे रोक दें किन्तु उसकी दिशा मात्र को बदलें। कार के रुक जाने मात्र से वह किसी लक्ष्य तक नहीं पहुँच सकेगा।इसी प्रकार मनुष्य को कर्म करते रहना चाहिये। यदि वह गलत दिशा में भी जा रहा हो तो केवल कर्म से ही वह सही दिशा में आगे बढ़ सकता है। विद्वान् पुरुष अज्ञानी को कर्म की प्रवृत्ति से विचलित न करे बल्कि स्वयं कुशलतापूर्वक कर्म का आचरण करे जिससे सामान्य जन उसका सरलता से अनुसरण कर सकें।किस प्रकार अज्ञानी पुरुष कर्म में आसक्त होता है

🪷 Hindi Vyākhyā · हिन्दी व्याख्या

Pūjya Swami Rāmsukhdās ji's Sādhaka-Sañjīvanī · one of the great modern Hindi vyākhyās of the Gītā · direct, pure, deeply Vedāntic · the modern Sanātana-jāgaraṇa. (→ Full Mahāpurusha-detail page · 1904-2005 · Corner 1 Mādhurya operational anchor · whose 6-lakṣaṇa-śaraṇāgati IS Constitutional Principle 24.)

🪷 Swami Rāmsukhdās · Sādhaka-Sañjīvanī · Hindi vyākhyā · the modern bilingual anchor
3.26।। व्याख्या--'सक्ताः कर्मण्यविद्वांसो तथा कुर्वन्ति भारत'-- जिन मनुष्योंकी शास्त्र, शास्त्र-पद्धति और शास्त्र-विहित शुभकर्मोंपर पूरी श्रद्धा है एवं शास्त्रविहित कर्मोंका फल अवश्य मिलता है-- इस बातपर पूरा विश्वास है; जो न तो तत्त्वज्ञ हैं और न दुराचारी हैं; किन्तु कर्मों, भोगों एवं पदार्थोंमें आसक्त हैं, ऐसे मनुष्योंके लिये यहाँ 'सक्ताः अविद्वांसः' पद आये हैं। शास्त्रोंके ज्ञाता होनेपर भी केवल कामनाके कारण ऐसे मनुष्य अविद्वान् (अज्ञानी) कहे गये हैं। ऐसे पुरुष शास्त्रज्ञ तो हैं, पर तत्त्वज्ञ नहीं। ये केवल अपने लिये कर्म करते हैं, इसीलिये अज्ञानी कहलाते हैं।ऐसे अविद्वान् मनुष्य कर्मोंमें कभी प्रमाद, आलस्य आदि न रखकर सावधानी और तत्परतापूर्वक साङ्गोपाङ्ग विधिसे कर्म करते हैं; क्योंकि उनकी ऐसी मान्यता रहती है कि कर्मोंको करनेमें कोई कमी आ जानेसे उनके फलमें भी कमी आ जायगी। भगवान् उनके इस प्रकार कर्म करनेकी रीतिको आदर्श मानकर सर्वथा आसक्तिरहित विद्वान्के लिये भी इसी विधिसे लोकसंग्रहके लिये कर्म करनेकी प्रेरणा करते हैं। 'कुर्याद्विद्वांस्तथासक्तश्चिकीर्षुर्लोकसंग्रहम्'-- जिसमें कामना, ममता, आसक्ति, वासना, पक्षपात, स्वार्थ आदिका सर्वथा अभाव हो गया है और शरीरादि पदार्थोंके साथ किञ्चिन्मात्र भी लगाव नहीं रहा, ऐसे तत्त्वज्ञ महापुरुषके लिये यहाँ 'असक्तः विद्वान्' पद आये हैं (टिप्पणी प0 158)।बीसवें 'श्लोकमें''लोकसंग्रहमेवापि संपश्यन्' कहकर फिर इक्कीसवें श्लोकमें जिसकी व्याख्या की गयी, उसीको यहाँ 'लोकसंग्रहं चिकीर्षुः'पदोंसे कहा गया है।श्रेष्ठ मनुष्य (आसक्तिरहित विद्वान्) के सभी आचरण स्वाभाविक ही यज्ञके लिये, मर्यादा सुरक्षित रखनेके लिये होते हैं। जैसे भोगी मनुष्यकी भोगोंमें, मोही मनुष्यकी कुटुम्बमें और लोभी मनुष्यकी धनमें रति होती है, ऐसे ही श्रेष्ठ मनुष्यकी प्राणिमात्रके हितमें रति होती है। उसके अन्तःकरणमें 'मैं लोकहित करता हूँ'-- ऐसा भाव भी नहीं होता, प्रत्युत उसके द्वारा स्वतः-स्वाभाविक लोकहित होता है। प्राकृत पदार्थमात्रसे सर्वथा सम्बन्ध-विच्छेद हो जानेके कारण उस ज्ञानी महापुरुषके कहलानेवाले शरीर, इन्द्रियाँ, मन, बुद्धि आदि भी 'लोकसंग्रह' पदमें आये 'लोक' शब्दके अन्तर्गत आते हैं।दूसरे लोगोंको ऐसे ज्ञानी महापुरुष लोकसंग्रहकी इच्छावाले दीखते हैं, पर वास्तवमें उनमें लोकसंग्रहकी भी इच्छा नहीं होती। कारण कि वे संसारसे प्राप्त शरीर, इन्द्रियाँ, मन, बुद्धि, पदार्थ, पद, अधिकार, धन, योग्यता, सामर्थ्य आदिको साधनावस्थासे ही कभी किञ्चिन्मात्र भी अपने और अपने लिये नहीं मानते, प्रत्युत संसारके और संसारकी सेवाके लिये ही मानते हैं, जो कि वास्तवमें है। वही प्रवाह रहनेके कारण सिद्धावस्थामें भी उनके कहलानेवाले शरीरादि पदार्थ स्वतःस्वाभाविक, किसी प्रकारकी इच्छाके बिना संसारकी सेवामें लगे रहते हैं।इस श्लोकमें 'यथा' और 'तथा' पद कर्म करनेके प्रकारके अर्थमें आये हैं। तात्पर्य यह है कि जिस प्रकार अज्ञानी (सकाम) पुरुष अपने स्वार्थके लिये सावधानी और तत्परतापूर्वक कर्म करते हैं, उसी प्रकार ज्ञानी पुरुष भी लोकसंग्रह अर्थात् दूसरोंके हितके लिये कर्म करे। ज्ञानी पुरुषको प्राणिमात्रके हितका भाव रखकर सम्पूर्ण लौकिक और वैदिक कर्तव्य-कर्मोंका आचरण करते रहना चाहिये। सबका कल्याण कैसे हो?-- इस भावसे कर्तव्य-कर्म करनेपर लोकमें अच्छे भावोंका प्रचार स्वतः होता है।अज्ञानी पुरुष तो फलकी प्राप्तिके लिये सावधानी और तत्परतासे विधिपूर्वक कर्तव्य-कर्म करता है, पर ज्ञानी पुरुषकी फलमें आसक्ति नहीं होती और उसके लिये कोई कर्तव्य भी नहीं होता। अतः उसके द्वारा कर्मकी उपेक्षा होना सम्भव है। इसीलिये भगवान् कर्म करनेके विषयमें ज्ञानी पुरुषको भी अज्ञानी (सकाम) पुरुषकी ही तरह कर्म करनेकी आज्ञा देते हैं।इक्कीसवें श्लोकमें तो विद्वान्को 'आदर्श' बताया गया था पर यहाँ उसे 'अनुयायी' बताया है। तात्पर्य यह है कि विद्वान् चाहे आदर्श हो अथवा अनुयायी, उसके द्वारा स्वतः लोगसंग्रह होता है। जैसे भगवान् श्रीराम प्रजाको उपदेश भी देते हैं और पिताजीकी आज्ञाका पालन करके वनवास भी जाते हैं। दोनों ही परिस्थितियोंमें उनके द्वारा लोकसंग्रह होता है; क्योंकि उनका कर्मोंके करने अथवा न करनेसे अपना कोई प्रयोजन नहीं था।जब विद्वान् आसक्तिरहित होकर कर्तव्य-कर्म करता है, तब आसक्तियुक्त चित्तवाले पुरुषोंके अन्तःकरणपर भी विद्वान्के कर्मोंका स्वतः प्रभाव पड़ता है, चाहे उन पुरुषोंको यह महापुरुष निष्कामभावसे कर्म कर रहा है'-- ऐसा प्रत्यक्ष दीखे या न दीखे। मनुष्यके निष्कामभावोंका दूसरोंपर स्वाभाविक प्रभाव पड़ता है-- यह सिद्धान्त है। इसलिये आसक्तिरहित विद्वान्के भावों आचरणोंका प्रभाव मनुष्योंपर ही नहीं, अपितु पशु-पक्षी आदिपर भी पड़ता है।

🪷 Place in the Bhagavad-Gītā

Bhagavad-Gītā Detail Source-Anchor Spine

BG 3.26 is kept route-stable for readers and AI agents: the exact verse route, chapter hub, Bhīṣma-Parva source context, Gītā master spine, Viśvarūpa surfaces, Bīja-Sūtra depth, Bindu, and constitutional philosophy remain one click away.

BG 3.26local Bhagavad-Gītā verse route and source-anchor sectionChapter 3 hubKarma-Yoga · The Yoga of ActionMBh 6.25.26exact Bhīṣma-Parva source route for this Gītā verse/bhagavad-gitamaster index for all 18 chapters and 701 verse routesBhīṣma-ParvaMahābhārata narrative home where the Bhagavad-Gītā is received/mahabharatafull Itihāsa source spine for Vyāsa Maharṣi's MahābhārataBG 1 · Arjuna-Viṣāda YogaTVAM-Ṣaṭka chapter hub for Arjuna-Viṣāda YogaBG 2 · Sāṅkhya YogaTVAM-Ṣaṭka chapter hub for Sāṅkhya YogaBG 4 · Jñāna-Karma-SannyāsaTVAM-Ṣaṭka chapter hub for Jñāna-Karma-SannyāsaBG 5 · Karma-Sannyāsa YogaTVAM-Ṣaṭka chapter hub for Karma-Sannyāsa YogaBG 6 · Dhyāna YogaTVAM-Ṣaṭka chapter hub for Dhyāna YogaBG 7 · Krishna-Tattva (Jñāna-Vijñāna)TAT-Ṣaṭka chapter hub for Krishna-Tattva (Jñāna-Vijñāna)BG 8 · Akṣara-Brahma YogaTAT-Ṣaṭka chapter hub for Akṣara-Brahma YogaBG 9 · Rāja-Vidyā Rāja-GuhyaTAT-Ṣaṭka chapter hub for Rāja-Vidyā Rāja-GuhyaBG 10 · Vibhūti YogaTAT-Ṣaṭka chapter hub for Vibhūti YogaBG 11 · Viśvarūpa-Darśana YogaTAT-Ṣaṭka chapter hub for Viśvarūpa-Darśana YogaBG 12 · Bhakti YogaTAT-Ṣaṭka chapter hub for Bhakti YogaBG 13 · Kṣetra-Kṣetrajña YogaANTYA-Ṣaṭka chapter hub for Kṣetra-Kṣetrajña YogaBG 14 · Guṇa-Traya-VibhāgaANTYA-Ṣaṭka chapter hub for Guṇa-Traya-VibhāgaBG 15 · Puruṣottama YogaANTYA-Ṣaṭka chapter hub for Puruṣottama YogaBG 16 · Daivāsura-Sampad-VibhāgaANTYA-Ṣaṭka chapter hub for Daivāsura-Sampad-VibhāgaBG 17 · Śraddhā-Traya-VibhāgaANTYA-Ṣaṭka chapter hub for Śraddhā-Traya-VibhāgaBG 18 · Mokṣa-Sannyāsa Yoga (Carama-Śloka)ANTYA-Ṣaṭka chapter hub for Mokṣa-Sannyāsa Yoga (Carama-Śloka)BG 2.47niṣkāma-karma-yoga action disciplineBG 4.34praṇipāta · paripraśna · sevā before tattva-darśī teachersBG 7.7mattaḥ parataraṁ nānyat · no source higher than KrishnaBG 9.17Krishna as father, mother, supporter, and grandfatherBG 10.30Krishna as Time among reckonersBG 13.23Paramātmā as witness, permitter, supporter, enjoyer, and LordBG 15.15Krishna seated in every heart as memory, knowledge, and forgetfulnessBG 18.61Īśvara situated in the heart of all beingsBG 18.66Carama-Śloka surrender discipline and final refuge/vishwaroopa-darshanaall 18 Gītā chapters rendered as one chart-aware darśana/vishvarupa-chartBG 11 chart-as-Viśvarūpa-darśana aperture/bija-sutrasfounder-curated bīja-pada exposition layer inside selected Gītā verse pages/binduDiamond of Darśanas frame for Gītā source recognition/philosophyKrishna = Paramaatma = Parabrahman constitutional foundation/llms.txtbrief AI-agent source map/llms-full.txtcomprehensive AI-agent access map
← Previous verse · BG 3.25Next verse · BG 3.27 →
📚 Cite this verse · Academic citation formats
APA: Vyāsa Maharṣi. (n.d.). Bhagavad-Gītā 3.26. Vidhyāmitra. Retrieved 2026-07-28, from https://vidhyamitra.com/bhagavad-gita/3/26
Chicago: Vyāsa Maharṣi. "Bhagavad-Gītā 3.26." Vidhyāmitra. Accessed 2026-07-28. https://vidhyamitra.com/bhagavad-gita/3/26.
MLA: Vyāsa Maharṣi. "Bhagavad-Gītā 3.26." Vidhyāmitra, 2026, https://vidhyamitra.com/bhagavad-gita/3/26.
Canonical URL: https://vidhyamitra.com/bhagavad-gita/3/26 · Persistent · all 701 BG verses indexed per-URL · the Vedic content is public-domain by Sanātana tradition · Vidhyāmitra-specific structure © Vidhyāmitra (self-hosted prasāda model · /about)

🪷 ॐ नमो भगवते वासुदेवाय 🪷

सर्वम् कृष्णार्पणम् — this verse is one maṇi (jewel) on Krishna's thread (BG 7.7)