🪷 Bhagavad-Gītā · 10.31

Chapter 10 · विभूतियोग · Vibhūti-Yoga · "The Yoga of Krishna's Manifestations" · Verse 31 of 42

पवनः पवतामस्मि रामः शस्त्रभृतामहम्।

झषाणां मकरश्चास्मि स्रोतसामस्मि जाह्नवी।।10.31।।
Bhagavad-Gītā 10.31 · Devanāgarī root text
🪷 This verse is one maṇi on Krishna's non-dual thread (BG 7.7 · sūtre maṇi-gaṇā iva)
BG 10.31 · rāmaḥ śastra-bhṛtām aham: Krishna says by His own mouth · "among weapon-bearers I am Rāma" · the BG itself records the non-dual singularity. The substrate carries the other 9 pramāṇa-maṇis from Vālmīki, Vyāsa, and Krishna's own mouth — each declaring the same Rāma-Krishna-Nārāyaṇa-Viṣṇu non-dual singularity. Krishna is the thread; every verse below is a maṇi on the same sūtra.
See also: /rama (the constitutional non-dual declaration) · /philosophy (the theological foundation) · /mahabharata · /valmiki-ramayana.

🪷 English Translations

5 received English translations are available for this śloka. Each voice is labelled; no single rendering is presented as the Sanskrit itself.

Shri Purohit Swami · Poetic English · 1935 edition attribution in the received data
10.31 I am the Wind among purifiers, the King Rama among warriors; I am the Crocodile among the fishes, and I am the Ganges among rivers.
Swami Sivananda · Direct prose · Divine Life Society
10.31 Among the purifiers (or the speeders) I am the wind; Rama among the warriors am I; among the fishes I am the shark; among the streams I am the Ganga.
Swami Gambīrānanda · Word-key glosses · Advaita Ashrama · Śaṅkara-school
10.31 Pavatam, of the purifiers; I am pavanah, air. Sastra-bhrtam, among weilders of weapons, I am Rama, son of Dasaratha. Jhasanam, among fishes etc; I am the particular species of fish called makarah shark. I am jahnavi, Ganga; srotasam, among rivers, among streams of water.
Swami Ādidevānanda · Śrī-Vaiṣṇava perspective · Rāmānuja school
10.31 Of moving things, namely, of things whose nature is to move, I am the wind. Of those who bear weapons, I am Rama. Here the ality of bearing weapons is the Vibhuti, as no other sense is possible. Aditya etc., being individual selves, constitute attributes of the Lord, who is their Self as they constitute His body. Therefore they stand in the same position of the attribute as that of bearing weapons.
Dr. S. Sankaranarayan · Academic precision · modern scholarly
10.31. Of the progenies of Diti (the demons), I am Prahlada; of the measuring ones, I am the shark; of rivers, I am the daughter of Jahnu (the Ganga).

🪷 Hindi Translation · हिन्दी अनुवाद

Received Hindi rendering attributed in the source data to Swami Rāmsukhdās ji.

🪷 Swami Rāmsukhdās · Hindi rendering · source-data attribution
।।10.31।। पवित्र करनेवालोंमें वायु और शास्त्रधारियोंमें राम मैं हूँ। जल-जन्तुओंमें मगर मैं हूँ। बहनेवाले स्त्रोतोंमें गङ्गाजी मैं हूँ।

🪷 English Commentaries · The Ācārya Voices

5 received English commentary layers are available for this śloka. Open only the voice you wish to study.

Swami Sivananda · Verse-by-verse word-keys with Sanskrit anchors
10.31 पवनः the wind? पवताम् among purifiers or the speeders? अस्मि (I) am? रामः Rama? शस्त्रभृताम् among wielders of weapons (warriors)? अहम् I? झषाणाम् among fishes? मकरः Makara (shark)? च and? अस्मि (I) am? स्रोतसाम् among streams? अस्मि (I) am? जाह्नवी the Ganga.Commentary The holy river Ganga (spelt Ganges in English) was swallowed by Jahnu when she was being brought down by Bhagiratha from heaven. Hence the name Jahnavi for Ganga.
Swami Gambīrānanda · Advaita-school commentary (Śaṅkara tradition)
10.31 Pavatam, of the purifiers; I am pavanah, air. Sastra-bhrtam, among weilders of weapons, I am Rama, son of Dasaratha. Jhasanam, among fishes etc; I am the particular species of fish called makarah shark. I am jahnavi, Ganga; srotasam, among rivers, among streams of water.
Swami Ādidevānanda · Rāmānuja Śrī-Vaiṣṇava commentary
10.31 Of moving things, namely, of things whose nature is to move, I am the wind. Of those who bear weapons, I am Rama. Here the ality of bearing weapons is the Vibhuti, as no other sense is possible. Aditya etc., being individual selves, constitute attributes of the Lord, who is their Self as they constitute His body. Therefore they stand in the same position of the attribute as that of bearing weapons.
Dr. S. Sankaranarayan · Modern academic scholarship
10.31 See Comment under 10.42
Swami Chinmayānanda · Chinmaya Mission · modern Vedantic teaching
।।10.31।। मैं पवित्र कर्त्ताओं में वायु हूँ किसी स्थान की स्वच्छता के लिए सूर्य और वायु के समान प्रभावशाली अन्य कोई स्वास्थयकर और अपूतिक (घाव को सड़ने से रोकने वाली औषधि) साधऩ उपलब्ध नहीं है। यदि यहाँ केवल वायु का ही उल्लेख किया गया है? तो उसका कारण यह है कि महर्षि व्यास जानते थे कि सूर्य की उष्णता में ही वायु की गति हो सकती है। जहाँ सदा वायु बहती है? वहाँ सूर्य का होना भी सिद्ध होता है। किसी गुफा में न सूर्य का प्रकाश होता है और न वायु का स्पन्दन।मैं शस्त्रधारियों में राम हूँ भारत के आदि कवि महर्षि बाल्मीकि ने एक सम्पूर्ण काव्य की छन्दबद्ध रचना के लिए रामायण के नायक मर्यादापुरुषोत्तम भगवान् श्री रामचन्द्र का चित्रण किया है। यह चित्रण अत्यन्त विस्तृत एवं विशुद्ध है? जिसमें श्री राम को जीवन के समस्त क्षेत्रों में एक पूर्ण पुरुष के रूप में चित्रित किया गया है। श्रीराम एक पूर्ण एवं आदर्श पुत्र? पति? भ्राता? मित्र? योद्धा? गुरु? शासक और पिता थे। सामान्य जनता के दोषों तथा अत्यन्त उत्तेजना और भ्रम उत्पन्न करने वाली परिस्थितियों की पृष्ठभूमि में श्रीराम की सार्वपाक्षिक पूर्णता और भी अधिक चमक उठती है। ऐसे सर्वश्रेष्ठ आदर्श पुरुष के हाथ में ही वह योग्यता है? जो उस धनुष को धारण करे? जिसमें से सदैव अमोघ बाणों की ही वर्षा होती है।मैं मत्स्यों में मकर तथा नदियों में जाह्नवी हूँ जह्नु ऋषि की पुत्री जाह्नवी कहलाती है? जो गंगानदी का एक नाम हैं। आख्यायिका यह है कि एक बार जह्नु ऋषि ने सम्पूर्ण गंगा नदी का पान कर उसे सुखा दिया? और तत्पश्चात्? लोककल्याण के लिए उसे अपने कानों के द्वार से बाहर बहा दिया हम पहले भी देख चुके हैं कि गंगा नदी का यह रूप सांकेतिक है। हिन्दू लोग गंगा को अध्यात्म ज्ञान अथवा भारत की आध्यात्मिक संस्कृति का प्रतीक मानते हैं। अपने गुरु से प्राप्त ऋषियों की ज्ञान सम्पदा को? साधक शिष्य ध्यानाभ्यास के द्वारा आत्मसात् कर लेता है यही नदी का आचमन है। ज्ञान के झरने से पान कर ज्ञानपिपासा को शान्त करना आदि वाक्यों का प्रयोग प्राय सभी भाषाओं में होता है? जिनका मूल संस्कृत भाषा है।आख्यायिका में कहा गया है कि इस नदी का उद्गम ऋषि के कानों से हुआ। वास्तव में? यह अत्यन्त सुन्दर काव्यात्मक कल्पना है? जो कान का संबंध श्रुति से स्थापित करती है। उपनिषद् ही श्रुति हैं? जिसमें गुरु शिष्य के संवाद द्वारा आत्मज्ञान का बोध कराया गया है। भारत में? समयसमय पर आचार्यों का अवतरण होता है? जो अपने युग के सन्दर्भ से प्राचीन ज्ञान की पुर्नव्यवस्था करते हैं परन्तु यह प्रचार कार्य वे तभी प्रारम्भ करते हैं? जब उन्होंने स्वयं वैदिक सत्य का साक्षात् अनुभव कर लिया हो। इस स्वानुभूति के बिना कोई भी श्रेष्ठ आचार्य जगत् में आकर इस प्राचीन सत्य का नवीन भाषा में प्रचार करने का साहस नहीं करेगा।गंगा के अनेक पर्यायवाची नामों में से जाह्नवी का यहाँ उल्लेख उपर्युक्त विशेष अभिप्राय को दर्शाने के लिए ही किया गया है।समुद्री मत्स्यों में मकर सर्वाधिक भयंकर होने के कारण यहाँ भगवान् ने उसे अपनी विभूति कहा है।आगे कहते है

🪷 Hindi Vyākhyā · हिन्दी व्याख्या

Received Hindi vyākhyā attributed in the source data to Swami Rāmsukhdās ji.

🪷 Swami Rāmsukhdās · Hindi vyākhyā · source-data attribution
।।10.31।। व्याख्या--पवनः पवतामस्मि-- वायुसे ही सब चीजें पवित्र होती हैं। वायुसे ही नीरोगता आती है। अतः भगवान्ने पवित्र करनेवालोंमें वायुको अपनी विभूति बताया है।'रामः शस्त्रभृतामहम्'--ऐसे तो राम अवतार हैं, साक्षात् भगवान् हैं, पर जहाँ शस्त्रधारियोंकी गणना होती है, उन सबमें राम श्रेष्ठ हैं। इसलिये भगवान्ने रामको अपनी विभूति बताया है।

🪷 Place in the Bhagavad-Gītā

← Previous verse · BG 10.30Adhyāya 10Next verse · BG 10.32 →
📚 Cite this verse · Academic citation formats
APA: Vyāsa Maharṣi. (n.d.). Bhagavad-Gītā 10.31. Vidhyāmitra. Retrieved 2026-08-21, from https://vidhyamitra.com/bhagavad-gita/10/31
Chicago: Vyāsa Maharṣi. "Bhagavad-Gītā 10.31." Vidhyāmitra. Accessed 2026-08-21. https://vidhyamitra.com/bhagavad-gita/10/31.
MLA: Vyāsa Maharṣi. "Bhagavad-Gītā 10.31." Vidhyāmitra, 2026, https://vidhyamitra.com/bhagavad-gita/10/31.
Canonical reading URL: https://vidhyamitra.com/bhagavad-gita/10/31. This citation identifies Vidhyamitra's received digital witness; consult a named scholarly or printed edition when edition-specific authority is required.

Continue the Pāṭha

Source and edition boundary

This page is rendered from the pinned 701-address witness documented on the Gītā index. Publication and search-indexing authorization for every bundled translation and commentary layer was confirmed on 4 August 2026; the exact received recension boundary remains disclosed separately.

🪷 ॐ नमो भगवते वासुदेवाय 🪷

सर्वम् कृष्णार्पणम् — this verse is one maṇi (jewel) on Krishna's thread (BG 7.7)