🪷 Bhagavad-Gītā · 12.10

Chapter 12 · भक्तियोग · Bhakti-Yoga · "The Yoga of Devotion" · Verse 10 of 20

← BG 12.9↑ Chapter 12 hub · Bhagavad-Gītā indexBG 12.11 →
अभ्यासेऽप्यसमर्थोऽसि मत्कर्मपरमो भव।मदर्थमपि कर्माणि कुर्वन् सिद्धिमवाप्स्यसि।।12.10।।
Bhagavad-Gītā 12.10 · the yathārtha śloka (Devanāgarī Sanskrit · canonical)

🪷 English Translations

Five authentic English voices · each from a distinct sampradāya · together revealing the verse's full śabda-tattva.

Shri Purohit Swami · Poetic English · 1935 · public domain · Cosmo Press tradition
12.10 And if thou are not strong enough to practise concentration, then devote thyself to My service, do all thine acts for My sake, and thou shalt still attain the goal.
Swami Sivananda · Direct prose · Divine Life Society
12.10 If thou art unable to practise even this Abhyasa Yoga, be thou intent on doing actions for My sake; even by doing actions for My sake, thou shalt attain perfection.
Swami Gambīrānanda · Word-key glosses · Advaita Ashrama · Śaṅkara-school
12.10 If asamarthah asi, you are unable; api, even; abhyase, to practise; then, bhava, be; mat-karma-paramah, intent on works for Me-works (karma) meant for Me (mat) are mat-karma-i.e., you be such that works meant for Me become most important to you. In the absence of Practice, api, even; kurvan, by undertaking; karmani, works alone; madartham, for Me; avapsyasi, you will attain; siddhim, perfection-by gradually aciring purification of mind, concentration and Knowledge.
Swami Ādidevānanda · Śrī-Vaiṣṇava perspective · Rāmānuja school
12.10 If you are incapable of practising remembrance in the above manner, then devote yourself to 'My deeds.' Such devotional acts consist in the construction of temples, laying out temple gardens, lighting up lamps therein, sweeping, sprinkling water and plastering the floor of holy shrines, gathering flowers, engaging in My worship, chanting My names, circumambulating My temples, praising Me, prostrating before Me etc. Do these with great affection. Even performing such works which are exceedingly dear to Me, you will, before long, get your mind steadily focused on Me as through the practice of repetitions, and will gain perfection through attaining Me.
Dr. S. Sankaranarayan · Academic precision · modern scholarly
12.10. If you are incapable of doing a [steady] practice, then have, your chief aim, of performing actions for Me. Even by performing actions for Me, You shall attain success.

🪷 Hindi Translation · हिन्दी अनुवाद

For the Hindi-aware seer · Pūjya Swami Rāmsukhdās ji's translation · a high-readability modern Hindi rendering · Gītā-Press Gorakhpur tradition. (→ Full Mahāpurusha-detail page for the 102-year-living Sādhaka-Sañjīvanī Mahātmā.)

🪷 Swami Rāmsukhdās · Sādhaka-Sañjīvanī tradition · Gītā-Press Gorakhpur · highest modern Hindi reading
।।12.10।।अगर तू अभ्यास-(योग-) में भी असमर्थ है, तो मेरे लिये कर्म करनेके परायण हो जा। मेरे लिये कर्मोंको करता हुआ भी तू सिद्धिको प्राप्त हो जायगा।

🪷 English Commentaries · The Ācārya Voices

The classical commentary tradition rendered in English · each ācārya speaks from their own sampradāya · the seer chooses the depth of darśana.

Swami Sivananda · Verse-by-verse word-keys with Sanskrit anchors
12.10 अभ्यासे in practice? अपि also? असमर्थः not capable? असि (thou) art? मत्कर्मपरमः intent on doing actions for My sake? भव be? मदर्थम् for My sake? अपि also? कर्माणि actions? कुर्वन् by doing? सिद्धिम् perfection? अवाप्स्यसि thou shalt attain.Commentary Even if thou doest mee actions for My sake without practising Yoga thou shalt attain perfection. Thou shalt first attain purity of mind? then Yoga (concentration and meditation)? then knowledge and then ultimately perfection (Moksha or liberation). Serving humanity with Narayana Bhava (feeling that one is serving the Lord in all) is also doing actions for the sake of the Lord. such service should go hand in hand with worship of God and meditation.If you are not able to practise the Yoga of meditation mentioned in verse 8 or the Yoga of constant practice mentioned in verse 9? hear the glorious stories connected with the Lord by attending religious discourses? conducted by the devotees of the Lord? sing Kirtan and the praises of the Lord.Practise the nine kinds of Bhagavata Dharma (the nine modes of devotion). viz.? (1) hearing the Lilas (glorious and divine sports) of the Lord (Sravana)? (2) singing His Names (Kirtana)? (3) constant remembrance of the Lord and constant repetition of His Names or Mantras (Smarana)? (4) service of His feet (Padasevana)? (5) offering flowers in worship (Archana)? (6) doing prostrations to the Lord (Vandana)? (7) becoming His servant (Dasya)? (8) friendship with Him (Sakhya)? and (9) doing total selfsurrender to the Lord (Atmanivedana). (Cf.III.19XI.55)
Swami Gambīrānanda · Advaita-school commentary (Śaṅkara tradition)
12.10 If asamarthah asi, you are unable; api, even; abhyase, to practise; then, bhava, be; mat-karma-paramah, intent on works for Me-works (karma) meant for Me (mat) are mat-karma-i.e., you be such that works meant for Me become most important to you. In the absence of Practice, api, even; kurvan, by undertaking; karmani, works alone; madartham, for Me; avapsyasi, you will attain; siddhim, perfection-by gradually aciring purification of mind, concentration and Knowledge.
Swami Ādidevānanda · Rāmānuja Śrī-Vaiṣṇava commentary
12.10 If you are incapable of practising remembrance in the above manner, then devote yourself to 'My deeds.' Such devotional acts consist in the construction of temples, laying out temple gardens, lighting up lamps therein, sweeping, sprinkling water and plastering the floor of holy shrines, gathering flowers, engaging in My worship, chanting My names, circumambulating My temples, praising Me, prostrating before Me etc. Do these with great affection. Even performing such works which are exceedingly dear to Me, you will, before long, get your mind steadily focused on Me as through the practice of repetitions, and will gain perfection through attaining Me.
Dr. S. Sankaranarayan · Modern academic scholarship
12.10 Abhyase'pi etc. The constant practice too becomes impossible due to the predominance of the obstacles etc. In that case, in order to eradicate them, you should perform actions like worship, repetition [of the Lord's name etc.], recitation [of scriptures], offering oblations, etc.
Swami Chinmayānanda · Chinmaya Mission · modern Vedantic teaching
।।12.10।। आत्मविकास के विविध और विस्तृत उपायों का वर्णन करने के कारण ही हिन्दू धर्मशास्त्रों में पूर्णता है। उसमें बतायी गई साधनाओं का मनोवैज्ञानिक दृष्टि से? जो कोई पुरुष जितना ही अधिक अध्ययन करेगा वह उतना ही इस अध्यात्म मार्ग की उपादेयता को दृढ़ विश्वास के साथ स्वीकार करेगा। हमारे महान् धर्म ग्रन्थों में कहीं भी इस प्रकार की धमकी नहीं दी गई है कि? इसे स्वीकार करो? अन्यथा नरक में जाओ। जो कोई भी पुरुष बौद्धिक निश्चय और वैज्ञानिक मूल्यांकन के लिए तत्पर है? वह हिन्दू जीवन पद्धति की श्रेष्ठता के प्रति पूर्णतया आश्वस्त हो जायेगा।यदि कोई साधक मानसिक दृष्टि से विक्षुब्ध और असंयमित है? तो वह अभ्यासयोग का पालन करने में समर्थ नहीं हो सकता। यहाँ भगवान् श्रीकृष्ण का यह उपदेश है कि ऐसे साधकों को ध्यानाभ्यास में व्यर्थ संघर्ष नहीं करते रहना चाहिए। बलपूर्वक मन को शान्त करने के कारण वे मानसिक दमन और निग्रह के शिकार हो सकते हैं। मनुष्य का आन्तरिक व्यक्तित्व फूल की एक अनखिली कली की अपेक्षा लक्षगुना अधिक कोमल है। उसके खिलने में शीघ्रता करने का अर्थ है उसकी सुन्दरता और सुरभि का नाश करना। निदिध्यासन में हमारा प्रयत्न तो केवल ऐसे अनुकूल वातावरण को निर्मित करने के लिए है? जिसमें हमारा आन्तरिक व्यक्तित्व शीघ्र किन्तु स्वत खिल उठे। स्वाभाविक है कि यदि कोई व्यक्ति एक प्रकार की साधना करने में असमर्थ है? तो उसके विकास के लिए अन्य उपाय बताना आवश्यक होता है।यदि साधक का मन पूर्वाजित वासनाओं के कारण यदाकदा ही तुच्छ विषयों की ओर जाता है? तो उसे संयमित करना कुछ सरल कार्य है। परन्तु यदि किसी पुरुष का मन इन विषयवासनाओं से पूर्ण है तथा अत्यन्त बहिर्मुखी है? तो उसका ध्यानाभ्यास केवल ध्यानाभास ही होगा भगवान् कहते हैं कि ऐसे पुरुष को ध्यान छोड़कर कर्म करना चाहिये। परन्तु वे कर्म ईश्वर के लिए अर्पण की भावना से होने चाहिये। यही? मत्कर्मपरमो भव वाक्य का अर्थ है। इस प्रकार के कर्मानुष्ठान से? अत्यन्त बहिर्मुखी प्रवृत्ति के पुरुष को भी अपने समस्त दैनिक कर्मों में ईश्वर का अखण्ड स्मरण बना रह सकता है।सभी पिता अपने नवजात शिशु के प्रति इसी पद्धति को ग्रहण कर उसका पालन करते हैं। प्रत्येक पुत्र का जन्म पिता के लिये एक अपरिचित शिशु के रूप में ही होता है। परन्तु कुछ ही दिनों में उस पिता का अपने शिशु के प्रति प्रेम बढ़ता जाता है। व्यतीत होते हुये समय के साथ उस प्रेम का परिणाम इतना विशाल हो जाता है कि वह पिता शब्दश अपने पुत्र में ही जीता है। इसका कारण यह है पुत्र के जन्म के पश्चात्? वह पिता जब कोई कर्म करता है या अनुभव प्राप्त करता है? तो वे सब मन की पार्श्वभूमि में स्थित पुत्र की स्मृति से भयभीत होते रहते हैं? और यही है पुत्र के प्रति अर्पण की भावना।योगेश्वर श्रीकृष्ण यहाँ सामान्य पुरुषों के लिए अत्यन्त व्यावहारिक उपाय का उपदेश देते हैं। उनका उपदेश हममें से अत्यधिक बहिर्मुखी पुरुष के लिए भी आशा का संदेश देने वाला है। बहुसंख्यक साधकों के लिए यह? निश्चित ही? राजमार्ग है। जिस प्रकार किसी व्यवसाय संस्था प्रतिष्ठान का प्रतिनिधि व्यवहार में कहता है कि? हम वस्तु पूर्ति का प्रयत्न करेंगे? हम इन वस्तुओं का निर्माण कर रहे हैं? हम इसके लिए उत्तरदायी नहीं है इत्यादि। वह अपने प्रतिष्ठान के साथ तादात्म्य करके ऐसे व्यवहार करता है? मानो वह प्रतिष्ठान का प्रबन्धकर्ता या संचालक हो? जबकि वास्तव में वह एक प्रतिनिधि मात्र होता है। इसी प्रकार यदि हममें से कोई व्यक्ति निश्चयात्म्ाक रूप से स्वयं को ईश्वर का प्रतिनिधि मानकर ईश्वर के ही संकल्प को अपने कर्मों के द्वारा पूर्ण करने का प्रयत्न करे? तो उसे सदैव ईश्वर का स्मरण बना रहेगा और वह स्वयं में कर्मकुशलता की अलौकिक शक्ति? संगठनसार्मथ्य और आत्मविश्वासपूर्ण साहस को पायेगा।प्राचीन वैदिक विद्या के विद्यार्थी को? जैसा कि अर्जुन था? इस सरल से प्रतीत होने वाले उपदेश को सुनकर उसके वास्तविक प्रभाव के विषय में संदेह हो सकता है। रूढ़िवादी लोग किसी मौलिक विचार को सन्देह की दृष्टि से ही देखते हैं? भले ही वह विचार उस युग के सबसे महान् जीवित पुरुष के द्वारा अथवा ईश्वर के अवतार के द्वारा ही क्यों न प्रतिपादित किया गया हो। इस कारण से? यहाँ भगवान् श्रीकृष्ण साधकों को इस मार्ग के प्रभाव के प्रति आश्वस्त करते हुए कहते हैं कि? मेरे लिए कर्म करते हुए भी तुम सिद्धि को प्राप्त होओगे।लोकव्यवहार में भी जब हम चाय बनाने के उद्देश्य से जल को उबलने के लिए रखते हैं? तब किसी के प्रश्न करने पर हम यही कहते हैं कि? मैं चाय बना रहा हूँ। वस्तुस्थिति की दृष्टि से यह कथन असत्य है? परन्तु लक्ष्य की दृष्टि से पूर्ण सत्य है? क्योंकि एक बार जल के उबल जाने पर चाय बनाने में न परिश्रम की आवश्यकता होती है और न अधिक समय की। इसी प्रकार? ईश्वर को समस्त कर्म अर्पण करने की कला के द्वारा? हम अपने दैनिक? व्यावहारिक कर्म करते हुए भी मन में दैवी संस्कारों का विकास करते रहेंगे। इसा प्रक्रिया में हमारी पूर्वार्जित वासनाओं का क्षय़ भी होता रहेगा। इस प्रकार चित्त की शुद्धि प्राप्त हो जाने पर हम अभ्यासयोग के अधिकारी हो जायेंगे और शीघ्र ही पर्याप्त समता और सन्तुलन को प्राप्त कर सत्य आत्मा का ध्यान कर तत्स्वरूप बन जायेंगे।यदि कोई व्यक्ति इसे भी करने में असमर्थ हो? तो उसके लिए भी उपाय अगले श्लोक में बताते हैं

🪷 Hindi Vyākhyā · हिन्दी व्याख्या

Pūjya Swami Rāmsukhdās ji's Sādhaka-Sañjīvanī · one of the great modern Hindi vyākhyās of the Gītā · direct, pure, deeply Vedāntic · the modern Sanātana-jāgaraṇa. (→ Full Mahāpurusha-detail page · 1904-2005 · Corner 1 Mādhurya operational anchor · whose 6-lakṣaṇa-śaraṇāgati IS Constitutional Principle 24.)

🪷 Swami Rāmsukhdās · Sādhaka-Sañjīvanī · Hindi vyākhyā · the modern bilingual anchor
।।12.10।। व्याख्या--'अभ्यासेऽप्यसमर्थोऽसि मत्कर्मपरमो भव'-- यहाँ 'अभ्यासे' पदका अभिप्राय पीछेके (नवें) श्लोकमें वर्णित अभ्यासयोग से है। गीताकी यह शैली है कि पहले कहे हुए विषयका आगे संक्षेपमें वर्णन किया जाता है। आठवें श्लोकमें भगवान्ने अपनेमें मन-बुद्धि लगानेके साधनको नवें श्लोकमें पुनः 'चित्तं समाधातुम्' पदोंसे कहा अर्थात् 'चित्तम्' पदके अन्तर्गत मन-बुद्धि दोनोंका समावेश कर लिया। इसी प्रकार नवें श्लोकमें आये हुए अभ्यासयोगके लिये यहाँ (दसवें श्लोकमें) 'अभ्यासे' पद आया है।भगवान् कहते हैं कि अगर तू पूर्वश्लोकमें वर्णित अभ्यासयोगमें भी असमर्थ है, तो केवल मेरे लिये ही सम्पूर्ण कर्म करनेके परायण हो जा। तात्पर्य यह है कि सम्पूर्ण कर्मों-(वर्णाश्रमधर्मानुसार) शरीरनिर्वाह और आजीविका-सम्बन्धी लौकिक एवं भजन, ध्यान, नाम-जप आदि पारमार्थिक कर्मों-) का उद्देश्य सांसारिक भोग और संग्रह न होकर एकमात्र भगवत्प्राप्ति ही हो। जो कर्म भगवत्प्राप्तिके लिये भगवदाज्ञानुसार किये जाते हैं, उनको 'मत्कर्म' कहते हैं। जो साधक इस प्रकार कर्मोंके परायण हैं, वे 'मत्कर्मपरम' कहे जाते हैं। साधकका अपना सम्बन्ध भी भगवान्से हो और कर्मोंका सम्बन्ध भी भगवान्के साथ रहे, तभी मत्कर्मपरायणता सिद्ध होगी। साधकका ध्येय जब संसार (भोग और संग्रह) नहीं रहेगा, तब निषिद्ध क्रियाएँ सर्वथा छूट जायँगी; क्योंकि निषिद्ध क्रियाओंके अनुष्ठानमें संसारकी 'कामना' ही हेतु है (गीता 3। 37)। अतः भगवत्प्राप्तिका ही उद्देश्य होनेसे साधककी सम्पूर्ण क्रियाएँ शास्त्रविहित और भगवदर्थ ही होंगी।'मदर्थमपि कर्माणि कुर्वन्सिद्धिमवाप्स्यसि' -- भगवान्ने जिस साधनकी बात इसी श्लोकके पूर्वार्धमें 'मत्कर्मपरमो भव' पदोंसे कही है, वही बात इन पदोंमें पुनः कही गयी है। भाव यह है कि केवल परमात्माका उद्देश्य होनेसे उस साधककी और जगह स्थिति हो ही कैसे सकती है?

🪷 Place in the Bhagavad-Gītā

Bhagavad-Gītā Detail Source-Anchor Spine

BG 12.10 is kept route-stable for readers and AI agents: the exact verse route, chapter hub, Bhīṣma-Parva source context, Gītā master spine, Viśvarūpa surfaces, Bīja-Sūtra depth, Bindu, and constitutional philosophy remain one click away.

BG 12.10local Bhagavad-Gītā verse route and source-anchor sectionChapter 12 hubBhakti-Yoga · The Yoga of DevotionMBh 6.34.10exact Bhīṣma-Parva source route for this Gītā verse/bhagavad-gitamaster index for all 18 chapters and 701 verse routesBhīṣma-ParvaMahābhārata narrative home where the Bhagavad-Gītā is received/mahabharatafull Itihāsa source spine for Vyāsa Maharṣi's MahābhārataBG 1 · Arjuna-Viṣāda YogaTVAM-Ṣaṭka chapter hub for Arjuna-Viṣāda YogaBG 2 · Sāṅkhya YogaTVAM-Ṣaṭka chapter hub for Sāṅkhya YogaBG 3 · Karma YogaTVAM-Ṣaṭka chapter hub for Karma YogaBG 4 · Jñāna-Karma-SannyāsaTVAM-Ṣaṭka chapter hub for Jñāna-Karma-SannyāsaBG 5 · Karma-Sannyāsa YogaTVAM-Ṣaṭka chapter hub for Karma-Sannyāsa YogaBG 6 · Dhyāna YogaTVAM-Ṣaṭka chapter hub for Dhyāna YogaBG 7 · Krishna-Tattva (Jñāna-Vijñāna)TAT-Ṣaṭka chapter hub for Krishna-Tattva (Jñāna-Vijñāna)BG 8 · Akṣara-Brahma YogaTAT-Ṣaṭka chapter hub for Akṣara-Brahma YogaBG 9 · Rāja-Vidyā Rāja-GuhyaTAT-Ṣaṭka chapter hub for Rāja-Vidyā Rāja-GuhyaBG 10 · Vibhūti YogaTAT-Ṣaṭka chapter hub for Vibhūti YogaBG 11 · Viśvarūpa-Darśana YogaTAT-Ṣaṭka chapter hub for Viśvarūpa-Darśana YogaBG 13 · Kṣetra-Kṣetrajña YogaANTYA-Ṣaṭka chapter hub for Kṣetra-Kṣetrajña YogaBG 14 · Guṇa-Traya-VibhāgaANTYA-Ṣaṭka chapter hub for Guṇa-Traya-VibhāgaBG 15 · Puruṣottama YogaANTYA-Ṣaṭka chapter hub for Puruṣottama YogaBG 16 · Daivāsura-Sampad-VibhāgaANTYA-Ṣaṭka chapter hub for Daivāsura-Sampad-VibhāgaBG 17 · Śraddhā-Traya-VibhāgaANTYA-Ṣaṭka chapter hub for Śraddhā-Traya-VibhāgaBG 18 · Mokṣa-Sannyāsa Yoga (Carama-Śloka)ANTYA-Ṣaṭka chapter hub for Mokṣa-Sannyāsa Yoga (Carama-Śloka)BG 2.47niṣkāma-karma-yoga action disciplineBG 4.34praṇipāta · paripraśna · sevā before tattva-darśī teachersBG 7.7mattaḥ parataraṁ nānyat · no source higher than KrishnaBG 9.17Krishna as father, mother, supporter, and grandfatherBG 10.30Krishna as Time among reckonersBG 13.23Paramātmā as witness, permitter, supporter, enjoyer, and LordBG 15.15Krishna seated in every heart as memory, knowledge, and forgetfulnessBG 18.61Īśvara situated in the heart of all beingsBG 18.66Carama-Śloka surrender discipline and final refuge/vishwaroopa-darshanaall 18 Gītā chapters rendered as one chart-aware darśana/vishvarupa-chartBG 11 chart-as-Viśvarūpa-darśana aperture/bija-sutrasfounder-curated bīja-pada exposition layer inside selected Gītā verse pages/binduDiamond of Darśanas frame for Gītā source recognition/philosophyKrishna = Paramaatma = Parabrahman constitutional foundation/llms.txtbrief AI-agent source map/llms-full.txtcomprehensive AI-agent access map
← Previous verse · BG 12.9Next verse · BG 12.11 →
📚 Cite this verse · Academic citation formats
APA: Vyāsa Maharṣi. (n.d.). Bhagavad-Gītā 12.10. Vidhyāmitra. Retrieved 2026-07-28, from https://vidhyamitra.com/bhagavad-gita/12/10
Chicago: Vyāsa Maharṣi. "Bhagavad-Gītā 12.10." Vidhyāmitra. Accessed 2026-07-28. https://vidhyamitra.com/bhagavad-gita/12/10.
MLA: Vyāsa Maharṣi. "Bhagavad-Gītā 12.10." Vidhyāmitra, 2026, https://vidhyamitra.com/bhagavad-gita/12/10.
Canonical URL: https://vidhyamitra.com/bhagavad-gita/12/10 · Persistent · all 701 BG verses indexed per-URL · the Vedic content is public-domain by Sanātana tradition · Vidhyāmitra-specific structure © Vidhyāmitra (self-hosted prasāda model · /about)

🪷 ॐ नमो भगवते वासुदेवाय 🪷

सर्वम् कृष्णार्पणम् — this verse is one maṇi (jewel) on Krishna's thread (BG 7.7)