🪷 ŚB 11.29.6

Sanskrit, transliteration, word meanings, and translation for steady Bhāgavata reading.

Sanskrit

नैवोपयन्त्यपचितिं कवयस्तवेश ब्रह्मायुषापि कृतमृद्धमुद: स्मरन्त: । योऽन्तर्बहिस्तनुभृतामशुभं विधुन्वन्न आचार्यचैत्त्यवपुषा स्वगतिं व्यनक्ति ॥ ६ ॥

Transliteration

naivopayanty apacitiṁ kavayas taveśa brahmāyuṣāpi kṛtam ṛddha-mudaḥ smarantaḥ yo ’ntar bahis tanu-bhṛtām aśubhaṁ vidhunvann ācārya-caittya-vapuṣā sva-gatiṁ vyanakti
Synonyms
na eva — not at all; upayanti — are able to express; apacitim — their gratitude; kavayaḥ — learned devotees; tava — Your; īśa — O Lord; brahma-āyuṣā — with a lifetime equal to Lord Brahmā’s; api — in spite of; kṛtam — magnanimous work; ṛddha — increased; mudaḥ — joy; smarantaḥ — remembering; yaḥ — who; antaḥ — within; bahiḥ — outside; tanu-bhṛtām — of those who are embodied; aśubham — misfortune; vidhunvan — dissipating; ācārya — of the spiritual master; caittya — of the Supersoul; vapuṣā — by the forms; sva — own; gatim — path; vyanakti — shows.

Translation

O my Lord! Transcendental poets and experts in spiritual science could not fully express their indebtedness to You, even if they were endowed with the prolonged lifetime of Brahmā, for You appear in two features — externally as the ācārya and internally as the Supersoul — to deliver the embodied living being by directing him how to come to You.

गीता प्रेस, गोरखपुर · पृथक पाठ-साक्षी

Sanskrit and Hindi Witness

इस पाठ-साक्षी का श्लोक-पता वर्तमान ŚB मार्ग से ठीक मिलता है। गीता प्रेस और वर्तमान अंग्रेज़ी पाठ को मिलाया नहीं गया है; दोनों अपने-अपने स्रोत-रूप में साथ पढ़े जा सकते हैं।

ŚB 11.29.6 · गीता प्रेस पाठ

न्‍नाचार्यचैत्यवपुषा स्वगतिं व्यनक्ति॥ ६

हिन्दी टीका-पाठ

उद्धवजीने कहा— अच्युत! जो अपना मन वशमें नहीं कर सका है, उसके लिये आपकी बतलायी हुई इस योगसाधनाको तो मैं बहुत ही कठिन समझता हूँ। अत: अब आप कोई ऐसा सरल और सुगम साधन बतलाइये, जिससे मनुष्य अनायास ही परमपद प्राप्त कर सके॥ १॥ कमलनयन! आप जानते ही हैं कि अधिकांश योगी जब अपने मनको एकाग्र करने लगते हैं, तब वे बार-बार चेष्टा करनेपर भी सफल न होनेके कारण हार मान लेते हैं और उसे वशमें न कर पानेके कारण दु:खी हो जाते हैं॥ २॥ पद्मलोचन! आप विश्‍वेश्‍वर हैं! आपके ही द्वारा सारे संसारका नियमन होता है। इसीसे सारासार-विचारमें चतुर मनुष्य आपके आनन्दवर्षी चरणकमलोंकी शरण लेते हैं और अनायास ही सिद्धि प्राप्त कर लेते हैं। आपकी माया उनका कुछ नहीं बिगाड़ सकती; क्योंकि उन्हें योगसाधन और कर्मानुष्ठानका अभिमान नहीं होता। परन्तु जो आपके चरणोंका आश्रय नहीं लेते, वे योगी और कर्मी अपने साधनके घमंडसे फूल जाते हैं; अवश्य ही आपकी मायाने उनकी मति हर ली है॥ ३॥ प्रभो! आप सबके हितैषी सुहृद् हैं। आप अपने अनन्य शरणागत बलि आदि सेवकोंके अधीन हो जायँ, यह आपके लिये कोई आश्‍चर्यकी बात नहीं है; क्योंकि आपने रामावतार ग्रहण करके प्रेमवश वानरोंसे भी मित्रताका निर्वाह किया। यद्यपि ब्रह्मा आदि लोकेश्‍वरगण भी अपने दिव्य किरीटोंको आपके चरणकमल रखनेकी चौकीपर रगड़ते रहते हैं॥ ४॥ प्रभो! आप सबके प्रियतम, स्वामी और आत्मा हैं। आप अपने अनन्य शरणागतोंको सब कुछ दे देते हैं। आपने बलि-प्रह्लाद आदि अपने भक्तोंको जो कुछ दिया है, उसे जानकर ऐसा कौन पुरुष होगा जो आपको छोड़ देगा? यह बात किसी प्रकार बुद्धिमें ही नहीं आती कि भला, कोई विचारवान् विस्मृतिके गर्तमें डालनेवाले तुच्छ विषयोंमें ही फँसा रखनेवाले भोगोंको क्यों चाहेगा? हमलोग आपके चरणकमलोंकी रजके उपासक हैं। हमारे लिये दुर्लभ ही क्या है?॥ ५॥ भगवन्! आप समस्त प्राणियोंके अन्त:करणमें अन्तर्यामीरूपसे और बाहर गुरुरूपसे स्थित होकर उनके सारे पाप-ताप मिटा देते हैं और अपने वास्तविक स्वरूपको उनके प्रति प्रकट कर देते हैं। बड़े-बड़े ब्रह्मज्ञानी ब्रह्माजीके समान लंबी आयु पाकर भी आपके उपकारोंका बदला नहीं चुका सकते। इसीसे वे आपके उपकारोंका स्मरण करके क्षण-क्षण अधिकाधिक आनन्दका अनुभव करते रहते हैं॥ ६॥

स्रोत-खंड सीमा · यह हिन्दी अंश गीता प्रेस डिजिटल पाठ में इस दृश्य श्लोक-इकाई के बाद आता है; इसे स्वतः एक-से-एक टीका या संस्करण-समानता नहीं माना गया है।

Source witness details
द्वितीय-खण्ड · index_split_042.html · source order 44
Sanskrit SHA-256: 58ce98b71d5cb2b6648a71dc261bfd706483ab1949742812302c60fa3e08fe12
Hindi SHA-256: 8943203062babb0461dbecd836c2c6af5eb571ac91632fb6f683543ef227fd75
Address crosswalk: exact · final textual equivalence: not claimed

Sources and Connected Bhāgavata Readings

After the Sanskrit, word meanings, translation, and reading navigation, these links connect the requested reference with its canonical received passage, parent chapter and skandha, and the wider Bhāgavata corpus without inventing artificial verse boundaries.

ŚB 11.29.6requested verse-reference route for this Bhāgavatam reading pageŚB 11.29parent chapter route and reading-passage indexSkandha 11parent skandha chapter index/bhagavatammaster index for 12 skandhas, 335 chapters, and 13,003 reading pagesŚB 1.1.1satyaṁ paraṁ dhīmahi · the Bhāgavatam source meditationŚB 1.2.6supreme dharma as ahaitukī and apratihatā bhaktiŚB 1.2.11Brahman · Paramātmā · Bhagavān as one advaya-tattvaŚB 1.3.28kṛṣṇas tu bhagavān svayam · Krishna-pramāṇa source sealŚB 10.10.29Dāmodara/Yamala-arjuna · Krishna as supreme original PersonŚB 10.10.30-31Krishna as Kāla · Viṣṇu · Paramātmā · AntaryāmīŚB 10.10.38speech, hearing, body, mind, head, and sight offered in Krishna-sevāŚB 10.10.39Gokuleśvara bound by love, smilingŚB 10.10.40Nārada correction as anugrahaŚB 10.10.41sādhu-darśana removes bondage-darknessŚB 12.2.18Kalki witness at ŚambhalaŚB 12.3.51Kali-yuga blessing through Krishna-kīrtanaSkandha 10 līlā index20-anchor Krishna-līlā reading pathway inside the Bhāgavatam master pageBG 7.7mattaḥ parataraṁ nānyat · no source higher than KrishnaBG 10.8ahaṁ sarvasya prabhavaḥ · Krishna as source of allBG 15.15Krishna seated in every heart and the target of all Veda/binduDiamond of Darśanas · Bhāgavata prema as the Bindu made rasa/philosophyKrishna = Paramaatma = Parabrahman constitutional foundation

🪷 ॐ नमो भगवते वासुदेवाय 🪷