🪷 ŚB 11.23.58

Sanskrit, transliteration, word meanings, and translation for steady Bhāgavata reading.

Sanskrit

श्रीभगवानुवाच निर्विद्य नष्टद्रविणे गतक्लम: प्रव्रज्य गां पर्यटमान इत्थम् । निराकृतोऽसद्भ‍िरपि स्वधर्मा- दकम्पितोऽमूं मुनिराह गाथाम् ॥ ५८ ॥

Transliteration

śrī-bhagavān uvāca nirvidya naṣṭa-draviṇe gata-klamaḥ pravrajya gāṁ paryaṭamāna ittham nirākṛto ’sadbhir api sva-dharmād akampito ’mūṁ munir āha gāthām
Synonyms
śrī-bhagavān uvāca — the Supreme Personality of Godhead said; nirvidya — becoming detached; naṣṭa-draviṇe — his wealth having been destroyed; gata-klamaḥ — free from moroseness; pravrajya — leaving home; gām — the earth; paryaṭamānaḥ — traveling; ittham — in this way; nirākṛtaḥ — insulted; asadbhiḥ — by rascals; api — even though; sva-dharmāt — from his prescribed duties; akampitaḥ — unswerved; amūm — this; muniḥ — the sage; āha — spoke; gāthām — song.

Translation

Lord Śrī Kṛṣṇa said: Thus becoming detached upon the loss of his property, this sage gave up his moroseness. He left home, taking sannyāsa, and began to travel about the earth. Even when insulted by foolish rascals he remained unswerved from his duty and chanted this song.

गीता प्रेस, गोरखपुर · पृथक पाठ-साक्षी

Sanskrit and Hindi Witness

इस पाठ-साक्षी का श्लोक-पता वर्तमान ŚB मार्ग से ठीक मिलता है। गीता प्रेस और वर्तमान अंग्रेज़ी पाठ को मिलाया नहीं गया है; दोनों अपने-अपने स्रोत-रूप में साथ पढ़े जा सकते हैं।

ŚB 11.23.58 · गीता प्रेस पाठ

तमो मुकुन्दाङ्‌घ्रिनिषेवयैव॥ ५८

हिन्दी टीका-पाठ

यदि मान लें कि मनुष्य ही सुख-दु:खका कारण है, तो भी उनसे आत्माका क्या सम्बन्ध? क्योंकि सुख-दु:ख पहुँचानेवाला भी मिट्टीका शरीर है और भोगनेवाला भी। कभी भोजन आदिके समय यदि अपने दाँतोंसे ही अपनी जीभ कट जाय और उससे पीड़ा होने लगे, तो मनुष्य किसपर क्रोध करेगा?॥ ५१॥ यदि ऐसा मान लें कि देवता ही दु:खके कारण हैं तो भी इस दु:खसे आत्माकी क्या हानि? क्योंकि यदि दु:खके कारण देवता हैं, तो इन्द्रियाभिमानी देवताओंके रूपमें उनके भोक्ता भी तो वे ही हैं। और देवता सभी शरीरोंमें एक हैं; जो देवता एक शरीरमें हैं; वे ही दूसरेमें भी हैं। ऐसी दशामें यदि अपने ही शरीरके किसी एक अंगसे दूसरे अंगको चोट लग जाय तो भला, किसपर क्रोध किया जायगा?॥ ५२॥ यदि ऐसा मानें कि आत्मा ही सुख-दु:खका कारण है तो वह तो अपना आप ही है, कोई दूसरा नहीं; क्योंकि आत्मासे भिन्‍न कुछ और है ही नहीं। यदि दूसरा कुछ प्रतीत होता है तो वह मिथ्या है। इसलिये न सुख है, न दु:ख; फिर क्रोध कैसा? क्रोधका निमित्त ही क्या?॥ ५३॥ यदि ग्रहोंको सुख-दु:खका निमित्त मानें, तो उनसे भी अजन्मा आत्माकी क्या हानि? उनका प्रभाव भी जन्म-मृत्युशील शरीरपर ही होता है। ग्रहोंकी पीड़ा तो उनका प्रभाव ग्रहण करनेवाले शरीरको ही होती है और आत्मा उन ग्रहों और शरीरोंसे सर्वथा परे है। तब भला वह किसपर क्रोध करे?॥ ५४॥ यदि कर्मोंको ही सुख-दु:खका कारण मानें, तो उनसे आत्माका क्या प्रयोजन? क्योंकि वे तो एक पदार्थके जड और चेतन—उभयरूप होनेपर ही हो सकते हैं। (जो वस्तु विकारयुक्त और अपना हिताहित जाननेवाली होती है, उसीसे कर्म हो सकते हैं; अत: वह विकारयुक्त होनेके कारण जड होनी चाहिये और हिताहितका ज्ञान रखनेके कारण चेतन।) किन्तु देह तो अचेतन है और उसमें पक्षीरूपसे रहनेवाला आत्मा सर्वथा निर्विकार और साक्षीमात्र है। इस प्रकार कर्मोंका तो कोई आधार ही सिद्ध नहीं होता। फिर क्रोध किसपर करें?॥ ५५॥ यदि ऐसा मानें कि काल ही सुख-दु:खका कारण है, तो आत्मापर उसका क्या प्रभाव? क्योंकि काल तो आत्मस्वरूप ही है। जैसे आग आगको नहीं जला सकती और बर्फ बर्फको नहीं गला सकता, वैसे ही आत्मस्वरूप काल अपने आत्माको ही सुख-दु:ख नहीं पहुँचा सकता। फिर किसपर क्रोध किया जाय? आत्मा शीत-उष्ण, सुख-दु:ख आदि द्वन्द्वोंसे सर्वथा अतीत है॥ ५६॥ आत्मा प्रकृतिके स्वरूप, धर्म, कार्य, लेश, सम्बन्ध और गन्धसे भी रहित है। उसे कभी कहीं किसीके द्वारा किसी भी प्रकारसे द्वन्द्वका स्पर्श ही नहीं होता। वह तो जन्म-मृत्युके चक्रमें भटकनेवाले अहंकारको ही होता है। जो इस बातको जान लेता है, वह फिर किसी भी भयके निमित्तसे भयभीत नहीं होता॥ ५७॥ बड़े-बड़े प्राचीन ऋषि-मुनियोंने इस परमात्मनिष्ठाका आश्रय ग्रहण किया है। मैं भी इसीका आश्रय ग्रहण करूँगा और मुक्ति तथा प्रेमके दाता भगवान्‌के चरणकमलोंकी सेवाके द्वारा ही इस दुरन्त अज्ञानसागरको अनायास ही पार कर लूँगा॥ ५८॥

स्रोत-खंड सीमा · यह हिन्दी अंश गीता प्रेस डिजिटल पाठ में इस दृश्य श्लोक-इकाई के बाद आता है; इसे स्वतः एक-से-एक टीका या संस्करण-समानता नहीं माना गया है।

Source witness details
द्वितीय-खण्ड · index_split_041.html · source order 43
Sanskrit SHA-256: 649aa2ddbc5ae72233b1726106e614ca98523ba094f7ebc06ea6566830e476f5
Hindi SHA-256: 74bcd93bcc7970b07831f9e9808c3ae0572f83c5c273c7f46b39b96a75f28e2c
Address crosswalk: exact · final textual equivalence: not claimed

Sources and Connected Bhāgavata Readings

After the Sanskrit, word meanings, translation, and reading navigation, these links connect the requested reference with its canonical received passage, parent chapter and skandha, and the wider Bhāgavata corpus without inventing artificial verse boundaries.

ŚB 11.23.58requested verse-reference route for this Bhāgavatam reading pageŚB 11.23parent chapter route and reading-passage indexSkandha 11parent skandha chapter index/bhagavatammaster index for 12 skandhas, 335 chapters, and 13,003 reading pagesŚB 1.1.1satyaṁ paraṁ dhīmahi · the Bhāgavatam source meditationŚB 1.2.6supreme dharma as ahaitukī and apratihatā bhaktiŚB 1.2.11Brahman · Paramātmā · Bhagavān as one advaya-tattvaŚB 1.3.28kṛṣṇas tu bhagavān svayam · Krishna-pramāṇa source sealŚB 10.10.29Dāmodara/Yamala-arjuna · Krishna as supreme original PersonŚB 10.10.30-31Krishna as Kāla · Viṣṇu · Paramātmā · AntaryāmīŚB 10.10.38speech, hearing, body, mind, head, and sight offered in Krishna-sevāŚB 10.10.39Gokuleśvara bound by love, smilingŚB 10.10.40Nārada correction as anugrahaŚB 10.10.41sādhu-darśana removes bondage-darknessŚB 12.2.18Kalki witness at ŚambhalaŚB 12.3.51Kali-yuga blessing through Krishna-kīrtanaSkandha 10 līlā index20-anchor Krishna-līlā reading pathway inside the Bhāgavatam master pageBG 7.7mattaḥ parataraṁ nānyat · no source higher than KrishnaBG 10.8ahaṁ sarvasya prabhavaḥ · Krishna as source of allBG 15.15Krishna seated in every heart and the target of all Veda/binduDiamond of Darśanas · Bhāgavata prema as the Bindu made rasa/philosophyKrishna = Paramaatma = Parabrahman constitutional foundation

🪷 ॐ नमो भगवते वासुदेवाय 🪷