🪷 Bhagavad-Gītā · 9.31

Chapter 9 · राजविद्याराजगुह्ययोग · Rāja-Vidyā-Rāja-Guhya-Yoga · "The Royal Knowledge & Royal Secret" · Verse 31 of 34

क्षिप्रं भवति धर्मात्मा शश्वच्छान्तिं निगच्छति।

कौन्तेय प्रतिजानीहि न मे भक्तः प्रणश्यति।।9.31।।
Bhagavad-Gītā 9.31 · Devanāgarī root text

🪷 English Translations

5 received English translations are available for this śloka. Each voice is labelled; no single rendering is presented as the Sanskrit itself.

Shri Purohit Swami · Poetic English · 1935 edition attribution in the received data
9.31 He shall attain spirituality ere long, and Eternal Peace shall be his. O Arjuna! Believe me, My devotee is never lost.
Swami Sivananda · Direct prose · Divine Life Society
9.31 Soon he becomes righteous and attains to eternal peace; O Arjuna, proclaim thou for certain that My devotee never perishes.
Swami Gambīrānanda · Word-key glosses · Advaita Ashrama · Śaṅkara-school
9.31 Having given up his external evil behaviour due to the strength of his internal proper resolves, ksipram bhavati, he soon becomes; verily dharma-atma, possessed of a virtuous mind; and nigaccahti, he attains; sasvat, everlasting; santim, peace, ietude [Cessation of evil acts.]. O son of Kunti, listen to the supreme Truth: Pratijanihi, do you proclaim boldly, make a firm declaration; that me, My; bhaktah, devotee, who has dedicated his inner being to Me; na, does not; pranasyati, get ruined. Moreover,
Swami Ādidevānanda · Śrī-Vaiṣṇava perspective · Rāmānuja school
9.31 Quickly he becomes righteous, the Gunas of Rajas and Tamas in him being eradicated with their roots, as he has shaken off all evils through the worship of Myself without any ulterior motive but only because of My being dear to him. Quickly he becomes one whose mind is specially attuned to My worship with all the ancillaries and having all the obstacles removed. It is this kind of worship which was alluded to by the term. Dharma at the commencement of this chapter thus: 'Asraddhadanah purusa dharmasy'asya' etc., (9.3). Such a person obtains enduring peace, i.e., he attains to an eternal state, free from conduct contrary to the attainment of Myself, and from which there will be no return to Samsara. O Arjuna, you may affirm that one who has begun to worship Me in this way will not perish even though he is tarnished by some misconduct in the past. On account of his devotion to Me, he annihilates the entire host of obstacles. After obtaining eternal state of freedom from obstacles, he ickly obtains perfect Bhakti.
Dr. S. Sankaranarayan · Academic precision · modern scholarly
9.31. Quickly he becomes righteous-souled (minded) and attains peace permanently. O son of Kunti ! I swear that my devotee gets never lost.

🪷 Hindi Translation · हिन्दी अनुवाद

Received Hindi rendering attributed in the source data to Swami Rāmsukhdās ji.

🪷 Swami Rāmsukhdās · Hindi rendering · source-data attribution
।।9.31।। वह तत्काल (उसी क्षण) धर्मात्मा हो जाता है और निरन्तर रहनेवाली शान्तिको प्राप्त हो जाता है। हे कुन्तीनन्दन ! तुम प्रतिज्ञा करो कि मेरे भक्तका विनाश (पतन) नहीं होता।

🪷 English Commentaries · The Ācārya Voices

5 received English commentary layers are available for this śloka. Open only the voice you wish to study.

Swami Sivananda · Verse-by-verse word-keys with Sanskrit anchors
9.31 क्षिप्रम् soon? भवति (he) becomes? धर्मात्मा righteous? शश्वत् eternal? शान्तिम् peace? निगच्छति attains to? कौन्तेय O son of Kunti? प्रतिजानीहि proclaim for certain? न not? मे My? भक्तः Bhakta? प्रणश्यति perishes.Commentary Listen? this is the truth? O Arjuna you may proclaim that My devotee who has sincere devotion to Me? who has offered his inner soul to Me never perishes.
Swami Gambīrānanda · Advaita-school commentary (Śaṅkara tradition)
9.31 Having given up his external evil behaviour due to the strength of his internal proper resolves, ksipram bhavati, he soon becomes; verily dharma-atma, possessed of a virtuous mind; and nigaccahti, he attains; sasvat, everlasting; santim, peace, ietude [Cessation of evil acts.]. O son of Kunti, listen to the supreme Truth: Pratijanihi, do you proclaim boldly, make a firm declaration; that me, My; bhaktah, devotee, who has dedicated his inner being to Me; na, does not; pranasyati, get ruined. Moreover,
Swami Ādidevānanda · Rāmānuja Śrī-Vaiṣṇava commentary
9.31 Quickly he becomes righteous, the Gunas of Rajas and Tamas in him being eradicated with their roots, as he has shaken off all evils through the worship of Myself without any ulterior motive but only because of My being dear to him. Quickly he becomes one whose mind is specially attuned to My worship with all the ancillaries and having all the obstacles removed. It is this kind of worship which was alluded to by the term. Dharma at the commencement of this chapter thus: 'Asraddhadanah purusa dharmasy'asya' etc., (9.3). Such a person obtains enduring peace, i.e., he attains to an eternal state, free from conduct contrary to the attainment of Myself, and from which there will be no return to Samsara. O Arjuna, you may affirm that one who has begun to worship Me in this way will not perish even though he is tarnished by some misconduct in the past. On account of his devotion to Me, he annihilates the entire host of obstacles. After obtaining eternal state of freedom from obstacles, he ickly obtains perfect Bhakti.
Dr. S. Sankaranarayan · Modern academic scholarship
9.29-31 Ksipram etc. I swear etc. This result (or subject), has logic [as its strong basis] and now being promised by the Bhagavat, it becomes established most firmly.
Swami Chinmayānanda · Chinmaya Mission · modern Vedantic teaching
।।9.31।। पूर्व श्लोक में दृढ़तापूर्वक किये गये पूर्वानुमानित कथन की युक्तियुक्तता को इस श्लोक में स्पष्ट किया गया है। जब एक दुराचारी पुरुष अपने दृढ़ निश्चय से प्रेरित होकर अनन्यभक्ति का आश्रय लेता है? तब वह शीघ्र ही धर्मात्मा बन जाता है। वस्तु के अस्तित्व का कारण उस वस्तु का धर्म कहलाता है जैसे अग्नि की उष्णता अग्नि का धर्म है? जिसके बिना उसका अस्तित्व ही नहीं हो सकता। इसी प्रकार? मनुष्य का धर्म या स्वरूप चैतन्यस्वरूप आत्मा है? जिसके बिना उसकी कोई भी उपाधियाँ कार्य नहीं कर सकती हैं। इसलिए धर्मात्मा शब्द का अनुवाद केवल साधु पुरुष करने से उसका अर्थ पूर्णरूप से स्पष्ट नहीं होता है।अनन्य भक्ति और पुरुषार्थ से एकाग्रता का विकास होता है? जिसका फल है मन की सूक्ष्मदर्शिता में अभिवृद्धि। ऐसा सम्पन्न मन ध्यान की सर्वोच्च उड़ान में भी अपनी समता बनाये रखता है। शीघ्र ही वह आत्मानुभव की झलक पाता है और? इस प्रकार? अधिकाधिक प्रभावशाली सन्त का जीवन जीते हुए अपने आदर्शों? विचारों एवं कर्मों के द्वारा अपने दिव्यत्व की सुगन्ध को सभी दिशाओं में बिखेरता है।साधारणत? हमारा मन विषयों की कामनाओं और भोग की उत्तेजनाओं में ही रमता है। उसका यह रमना जब शान्त हो जाता है? तब हम उस परम शक्ति का साक्षात् अनुभव करते हैं? जो हमारे जीवन को सुरक्षित एवं शक्तिशाली बनाती है। यह शाश्वत शान्ति ही हमारा मूल स्वरूप है। विश्व का कोई धर्म ऐसा नहीं है? जिसमें यह लक्ष्य न बताया गया हो। स्थिर और शान्त मन वह खुली खिड़की है? जिसमें से झांककर मनुष्य स्वयं को ही सत्य के दर्पण में प्रतिबिम्बित हुआ देखता है। यहाँ आश्वासन दिया गया है कि? वह शाश्वत शान्ति को प्राप्त करता है परन्तु इसका अर्थ ऐसा नहीं समझना चाहिए कि यह शान्ति हमसे कहीं सुदूर स्थित है यह तो अपने नित्यसिद्ध स्वस्वरूप की पहचान मात्र है।वेदान्त में निर्दिष्ट पूर्णत्व हमसे उतना ही दूर है? जितना हमारी जाग्रत अवस्था हमारे स्वप्न से। यहाँ मन को केवल एकाग्र करने की ही आवश्यकता है। यदि कैमरे को ठीक से केन्द्रीभूत (फोकस) नहीं किया जाता? तो सामने के सुन्दर दृश्य का केवल धुँधला चित्र ही प्राप्त होता है और यदि उस कैमरे को सम्यक् प्रकार से फोकस किया जाय तो उसी से हमें सम्पूर्ण दृश्य का उसके विस्तार एवं भव्य सौन्दर्य के साथ चित्र प्राप्त होता है। दुर्व्यवस्थित मन और बुद्धि? जो निरन्तर इच्छा और कामना की उठती हुई तरंगों के मध्य थपेड़े खाती रहती है? आत्मदर्शन के लिए उपयुक्त साधन नहीं है।इस श्लोक की दूसरी पंक्ति भगवान् श्रीकृष्ण के अतुलनीय धर्मप्रचारक व्यक्तित्व को उजागर करती है। यह बताने के पश्चात् कि अतिशय दुराचारी पुरुष भी भक्ति और सम्यक् निश्चय के द्वारा शाश्वत शान्ति को प्राप्त होता है? श्रीकृष्ण मानो अर्जुन की पीठ थपथपाते हुए घोषित करते हैं? मेरा भक्त कभी नष्ट नहीं होता।ऋषियों का अनुसरण करते हुए भगवान् श्रीकृष्ण अर्जुन से कहते हैं कि उसे इस निर्बाध सत्य का सर्वत्र उद्घोष करना चाहिए कि (प्रतिजानीहि) आदर्श मूल्यों का जीवन जीने वाला साधक कभी नष्ट नहीं होता है और यदि उसका निश्चय दृढ़ और प्रयत्न निष्ठापूर्वक है तो वह असफल नहीं होता है। भगवान् श्रीकृष्ण अर्जुन को दी गई सम्मति के लिए जिस विशेष शब्द प्रतिजानीहि का प्रयोग यहाँ किया है? उसकी अपनी ही प्रतिपादन की क्षमता है और वह शब्द आदेशात्मक परमावश्यकता या शीघ्रता को व्यक्त करता है। संस्कृत के विद्यार्थी इस भाव को सरलता से देख सकेंगे? और जो इस भाषा से अनभिज्ञ हैं? वे इस शब्द पर विशेष ध्यान दें।संक्षेप में? इन दोनों श्लोकों का सार यह है कि जो व्यक्ति अपने मन के किसी एक भाग में भी ईश्वर का भान बनाए रखता है? तो उसके ही प्रभाव से उस व्यक्ति का सम्पूर्ण जीवन परवर्तित होकर वह अपने अन्तर्बाह्य जीवन में प्रगति और विकास के योग्य बन जाता है। जैसे सड़क पर लगे नीले रंग के प्रकाश के नीचे से कोई व्यक्ति किसी भी रंग के वस्त्र पहने निकलता है? तो उसके वस्त्रों को नीलवर्ण का आभा प्राप्त होती है? उसी प्रकार हृदय में आत्मचैतन्य का भान रहने पर मन में उठने वाली अपराधी और पापपूर्ण प्रवृत्तियाँ भी उसके ईश्वरीय पूर्णत्व की स्वर्णिम आभा से प्रभावित हुए बिना नहीं रह सकतीं जैसे वस्त्र रखने की अलमारी में रखी नेफ्थलीन की ग्ाोलियाँ वहाँ रखे हुए सभी वस्त्रों की रक्षा करती हैं और कृमियों को उनसे दूर रखती हैं? उसी प्रकार आत्मा का अखण्ड स्मरण मानव व्यक्तित्व को विनाशकारी आन्तरिक दुष्प्रवृत्तियों के कृमियों से सुरक्षित रखता है।आगे कहते हैं --

🪷 Hindi Vyākhyā · हिन्दी व्याख्या

Received Hindi vyākhyā attributed in the source data to Swami Rāmsukhdās ji.

🪷 Swami Rāmsukhdās · Hindi vyākhyā · source-data attribution
।।9.31।। व्याख्या --'क्षिप्रं भवति धर्मात्मा'-- वह तत्काल धर्मात्मा हो जाता है अर्थात् महान् पवित्र हो जाता है। कारण कि यह जीव स्वयं परमात्माका अंश है और जब इसका उद्देश्य भी परमात्माकी प्राप्ति करना हो गया तो अब उसके धर्मात्मा होनेमें क्या देरी लगेगी? अब वह पापात्मा कैसे रहेगा? क्योंकि वह धर्मात्मा तो स्वतः था ही, केवल संसारके सम्बन्धके कारण उसमें पापात्मापन आया था, जो कि आगन्तुक था। अब जब अहंता बदलनेसे संसारका सम्बन्ध नहीं रहा, तो वह ज्यों-का-त्यों (धर्मात्मा) रह गया।यह जीव जब पापात्मा नहीं बना था, तब भी पवित्र था और जब पापात्मा बन गया, तब भी वैसा ही पवित्र था। कारण कि परमात्माका अंश होनेसे जीव सदा ही पवित्र है। केवल संसारके सम्बन्धसे वह पापात्मा बना था। संसारका सम्बन्ध छूटते ही वह ज्योंकात्यों पवित्र रह गया।

🪷 Place in the Bhagavad-Gītā

← Previous verse · BG 9.30Adhyāya 9Next verse · BG 9.32 →
📚 Cite this verse · Academic citation formats
APA: Vyāsa Maharṣi. (n.d.). Bhagavad-Gītā 9.31. Vidhyāmitra. Retrieved 2026-08-17, from https://vidhyamitra.com/bhagavad-gita/9/31
Chicago: Vyāsa Maharṣi. "Bhagavad-Gītā 9.31." Vidhyāmitra. Accessed 2026-08-17. https://vidhyamitra.com/bhagavad-gita/9/31.
MLA: Vyāsa Maharṣi. "Bhagavad-Gītā 9.31." Vidhyāmitra, 2026, https://vidhyamitra.com/bhagavad-gita/9/31.
Canonical reading URL: https://vidhyamitra.com/bhagavad-gita/9/31. This citation identifies Vidhyamitra's received digital witness; consult a named scholarly or printed edition when edition-specific authority is required.

Continue the Pāṭha

Source and edition boundary

This page is rendered from the pinned 701-address witness documented on the Gītā index. Publication and search-indexing authorization for every bundled translation and commentary layer was confirmed on 4 August 2026; the exact received recension boundary remains disclosed separately.

🪷 ॐ नमो भगवते वासुदेवाय 🪷

सर्वम् कृष्णार्पणम् — this verse is one maṇi (jewel) on Krishna's thread (BG 7.7)