🪷 Bhagavad-Gītā · 9.28

Chapter 9 · राजविद्याराजगुह्ययोग · Rāja-Vidyā-Rāja-Guhya-Yoga · "The Royal Knowledge & Royal Secret" · Verse 28 of 34

← BG 9.27↑ Chapter 9 hub · Bhagavad-Gītā indexBG 9.29 →
शुभाशुभफलैरेवं मोक्ष्यसे कर्मबन्धनैः।

संन्यासयोगयुक्तात्मा विमुक्तो मामुपैष्यसि।।9.28।।
Bhagavad-Gītā 9.28 · the yathārtha śloka (Devanāgarī Sanskrit · canonical)

🪷 English Translations

Five authentic English voices · each from a distinct sampradāya · together revealing the verse's full śabda-tattva.

Shri Purohit Swami · Poetic English · 1935 · public domain · Cosmo Press tradition
9.28 So shall thy action be attended by no result, either good or bad; but through the spirit of renunciation thou shalt come to Me and be free.
Swami Sivananda · Direct prose · Divine Life Society
9.28 Thus shalt thou be freed from the bonds of actions yielding good and evil fruits; with the mind steadfast in the Yoga of renunciation, and liberated, thou shalt come unto Me.
Swami Gambīrānanda · Word-key glosses · Advaita Ashrama · Śaṅkara-school
9.28 By dedicating to Me evam, thus; maksyase, you will become free; karma-bandhanaih, from bondage in the form of actions-actions themselves being the bonds; subha-asubha-phalaih, which are productive of good and bad results-i.e. from actions that have desirable (subha) and undesireable (asubha) results (phala). Sannyasa, renunciation, is that which results from dedication (of actions) to Me, and that is also yoga since it involves actions. He who has his mind (atma) endowed (yukta) with that yoga of renunciation (sannyasa-yoga) is sannyasa-yoga-yukta-atma. You, being such, having your mind endowed with the yoga of renunciation, and vimuktah, becoming free from the bonds of actions evern while living; upaisyasi, will attain, come; mam, to Me, when this body falls. In that case the Lord is possessed of love and hatred inasmuch as He favours the devotees, and not others? That is not so:
Swami Ādidevānanda · Śrī-Vaiṣṇava perspective · Rāmānuja school
9.28 Thus, eipped with a mind which is firmly set in Yoga, called Sannyasa, considering yourself as one whose delight lies in being a subsidiary (Sesa) to Me and subject to My control and all acts to be My worship, and engaging yourself in secular and Vedic actions with such an attitude, you will free yourself from countless bonds, called ancient Karmas, productive of auspicious and inauspicious results which stands as a hindrance preventing you from attaining Me. Freed from them, you shall come to Me only. Listen now, to My supreme nature which transcends the world:
Dr. S. Sankaranarayan · Academic precision · modern scholarly
9.28. Thus, you shall be freed from the good and evi results which are the action-bonds. Having your innate nature immersed in the Yoga of renunciation and (thus) being fully liberated you shall attain Me.

🪷 Hindi Translation · हिन्दी अनुवाद

For the Hindi-aware seer · Pūjya Swami Rāmsukhdās ji's translation · a high-readability modern Hindi rendering · Gītā-Press Gorakhpur tradition. (→ Full Mahāpurusha-detail page for the 102-year-living Sādhaka-Sañjīvanī Mahātmā.)

🪷 Swami Rāmsukhdās · Sādhaka-Sañjīvanī tradition · Gītā-Press Gorakhpur · highest modern Hindi reading
।।9.28।। इस प्रकार मेरे अर्पण करनेसे जिनसे कर्मबन्धन होता है, ऐसे शुभ (विहित) और अशुभ (निषिद्ध) सम्पूर्ण कर्मोंके फलोंसे तू मुक्त हो जायगा। ऐसे अपनेसहित सब कुछ मेरे अर्पण करनेवाला और सबसे मुक्त हुआ तू मेरेको प्राप्त हो जायगा।

🪷 English Commentaries · The Ācārya Voices

The classical commentary tradition rendered in English · each ācārya speaks from their own sampradāya · the seer chooses the depth of darśana.

Swami Sivananda · Verse-by-verse word-keys with Sanskrit anchors
9.28 शुभाशुभफलैः from good and evil fruits? एवम् thus? मोक्ष्यसे (thou) shalt be freed? कर्मबन्धनैः from the bonds of actions? संन्यासयोगयुक्तात्मा with the mind steadfast in the Yoga of renunciation? विमुक्तः liberated? माम् to Me? उपैष्यसि (thou) shalt come.Commentary Evam Thus -- when you thus offer everything to Me.Renunciation of the fruits of all works is Sannyasa. He who is eipped with the mind steadfast in the Yog of renunciation is Sannyasayogayuktatma. The act of offering everything unto the Lord,constitutes the Yoga of renunciation. It is also Yoga as it is an action. With the mind endowed with renunciation and Yoga thou shalt be freed from good and evil results while yet living and thou shalt come unto Me when this body falls.An objector says? Then the Lord has love and hatred as He confers His grace on His devotees only and not on others.The answer is? Not so. The Lord is impartial and is beyond love and hatred. His grace flows towards all. But the devotee recieves it freely as he has opened his heart to the reception of His grace.This is explained in the next verse.
Swami Gambīrānanda · Advaita-school commentary (Śaṅkara tradition)
9.28 By dedicating to Me evam, thus; maksyase, you will become free; karma-bandhanaih, from bondage in the form of actions-actions themselves being the bonds; subha-asubha-phalaih, which are productive of good and bad results-i.e. from actions that have desirable (subha) and undesireable (asubha) results (phala). Sannyasa, renunciation, is that which results from dedication (of actions) to Me, and that is also yoga since it involves actions. He who has his mind (atma) endowed (yukta) with that yoga of renunciation (sannyasa-yoga) is sannyasa-yoga-yukta-atma. You, being such, having your mind endowed with the yoga of renunciation, and vimuktah, becoming free from the bonds of actions evern while living; upaisyasi, will attain, come; mam, to Me, when this body falls. In that case the Lord is possessed of love and hatred inasmuch as He favours the devotees, and not others? That is not so:
Swami Ādidevānanda · Rāmānuja Śrī-Vaiṣṇava commentary
9.28 Thus, eipped with a mind which is firmly set in Yoga, called Sannyasa, considering yourself as one whose delight lies in being a subsidiary (Sesa) to Me and subject to My control and all acts to be My worship, and engaging yourself in secular and Vedic actions with such an attitude, you will free yourself from countless bonds, called ancient Karmas, productive of auspicious and inauspicious results which stands as a hindrance preventing you from attaining Me. Freed from them, you shall come to Me only. Listen now, to My supreme nature which transcends the world:
Dr. S. Sankaranarayan · Modern academic scholarship
9.27-28 Yat karosi etc. Subhasubha - etc. Because the performers of sacrifices intending other deities have in their mind only limited purpose, and [hence] belitle the [principal] result [of the sacrifice etc.]; therefore all [actions] you should offer, by the method advised above, to Me i.e., consider them to be absorbed in Me (or to be born of Me). This is the renunciation-Yoga. Extensively it has already been made almost ite clear.
Swami Chinmayānanda · Chinmaya Mission · modern Vedantic teaching
।।9.28।। यद्यपि आध्यात्मिक लक्ष्य एक ही होता हैं किन्तु उसकी प्राप्ति के साधनमार्ग अनेक हैं इन मार्गों का सतही अध्ययन करने पर वे परस्पर सर्वथा विपरीत दिखाई पड़ते हैं? तथापि उन सबका वैज्ञानिक आधार एक ही है? जो उन सबकी उपयोगिता एवं औचित्य को न्यायसंगत प्रमाणित करता है। गीता में अनेक स्थलों पर इस मूलभूत आधार को स्पष्टत दर्शाया गया है? तो किन्हीं अन्य स्थानों पर केवल उनका संकेत किया गया हैं फिर भी गीता के सावधान और सजग विद्यार्थी उसे पहचान सकते हैं। प्रस्तुत प्रकरण में इस पर विचार किया गया हैं कि किस प्रकार अर्पण की भावना से जीवन जीते हुए? मनुष्य परम पुरुषार्थ को प्राप्त कर सकता हैं जो कि निदिध्यासन और यज्ञ की भावना का निश्चित फल हैं।यह सर्वविदित तथ्य हैं कि जो कर्म का कर्ता होता हैं? वही कर्मफल का भोक्ता भी होता है। अत यदि हम कर्तृत्वाभिमान से कर्म करें? तो फलोपभोग के लिए भी हमें बाध्य होना पडेगा। इसलिए वेदान्त का सिद्धांत है कि निरहंकार भाव से कर्म किये जाने पर उनसे शुभ या अशुभ दोनों ही प्रकार की वासनाएं उत्पन्न नहीं होती।भगवान् श्रीकृष्ण यहाँ कहते हैं? तुम शुभअशुभ रूप कर्म के बन्धनांे से मुक्त हो जाओगे। कारण यह है कि अहंकार के अभाव में साधक के किये नये कर्मो से वसानाओं में वृद्धि नहीं होती और साथहीसाथ पूर्व संचित वासनाओं का शनैशनै क्षय हो जाता है। संक्षेप में? उस साधक का चित्त अधिकाधिक शुद्ध होता जाता है शास्त्रीय भाषा में इसे चित्तशुद्धि कहते हैं।मन के शुद्ध होने पर उसकी एकाग्रता की शक्ति में वृद्धि हो जाती हैं।विकास की अगली सीढ़ी यह हैं कि इस चित्तशुद्धि के फलस्वरूप साधक की आत्मानात्मविवेक की सार्मथ्य में अभिवृद्धि होती है। फिर वह संन्यास और योग के जीवन का आचरण करता है इन दो शब्दों का विस्तृत विवेचन पूर्व में किया जा चुका है? जिन्हें गीता में वर्णित अर्थ की दृष्टि से समझना चाहिए। संन्यास का अर्थ भौतिक जगत् का त्याग नहीं? वरन् गीता की भाषा में? संन्यास का अर्थ है (क) अहंकार से प्रेरित सब कर्मों का त्याग? और (ख) कर्मफल के साथ आसक्ति का त्याग। जो पुरुष परिश्रम और उत्साह के साथ अपनी भक्ति की अभिव्यक्ति के रूप में अर्पण का जीवन जीता है? उसके लिए यह दोनों त्याग स्वाभाविक हो जाते हैं। अन्त में वह समस्त फलों को ईश्वर को अर्पण कर देता है।इस प्रकार? संन्यास का जीवन जीते हुए जिस साधक ने विवेक के द्वारा पूर्ण चित्तशुद्धि प्राप्त कर ली हैं उसे आत्मानुसंधानरूप योग सरल हो जाता है इसका कारण यह है कि वह अपने दैनिक कार्यकलापों में भी अनन्त आत्मस्वरूप का स्मरण बनाये रखता है।स्वभावत ऐसा साधन सम्पन्न योग्य अधिकारी पाता है कि उसकी अज्ञान दशा का मिथ्या उपाधियों के साथ तादात्म्य और तज्जिनित परिच्छिन्नता एवं मृत्यु के दुख सर्वथा समाप्त हो गये हैं। स्वस्वरूपानुभूति उसके लिए सहज सिद्ध हो जाती हैं। संन्यास और योग से युक्त हुए तुम मुक्त होकर मुझे प्राप्त हो जाओगे।जिस आत्मस्वरूप की प्राप्ति साधक को होगी? उस आत्मा का स्वरूप क्या है उसे अगले श्लोक में बताते हैं --

🪷 Hindi Vyākhyā · हिन्दी व्याख्या

Pūjya Swami Rāmsukhdās ji's Sādhaka-Sañjīvanī · one of the great modern Hindi vyākhyās of the Gītā · direct, pure, deeply Vedāntic · the modern Sanātana-jāgaraṇa. (→ Full Mahāpurusha-detail page · 1904-2005 · Corner 1 Mādhurya operational anchor · whose 6-lakṣaṇa-śaraṇāgati IS Constitutional Principle 24.)

🪷 Swami Rāmsukhdās · Sādhaka-Sañjīvanī · Hindi vyākhyā · the modern bilingual anchor
।।9.28।। व्याख्या--शुभाशुभफलैरेवं मोक्ष्यसे कर्मबन्धनैः--पूर्वोक्त प्रकारसे सब पदार्थ और क्रियाएँ मेरे अर्पण करनेसे अर्थात् तेरे स्वयंके मेरे अर्पित हो जानेसे अनन्त जन्मोंके जो शुभ-अशुभ कर्मोंके फल हैं, उन सबसे तू मुक्त हो जायगा। वे कर्मफल तेरेको जन्म-मरण देनेवाले नहीं होंगे। यहाँ शुभ और अशुभकर्मोंसे अनन्त जन्मोंके किये हुए संचित शुभ-अशुभकर्म लेने चाहिये। कारण कि भक्त वर्तमानमें भगवदाज्ञाके अनुसार किये हुए कर्म ही भगवान्को अर्पण करता है। भगवदाज्ञाके अनुसार किये हुए कर्म शुभ ही होते हैं, अशुभ होते ही नहीं। हाँ, अगर किसी रीतिसे, किसी परिस्थितिके कारण, किसी पूर्वाभ्यासके प्रवाहके कारण भक्तके द्वारा कदाचित्, किञ्चिन्मात्र भी कोई आनुषङ्गिक अशुभकर्म बन जाय, तो उसके हृदयमें विराजमान भगवान् उस अशुभकर्मको नष्ट कर देते हैं (टिप्पणी प0 517.1)।जितने भी कर्म किये जाते हैं, वे सभी बाह्य होते हैं अर्थात् शरीर, मन, बुद्धि, इन्द्रियों आदिके द्वारा ही होते हैं। इसलिये उन शुभ और अशुभकर्मोंका अनुकल-प्रतिकूल परिस्थितिके रूपमें जो फल आता है, वह भी बाह्य ही होता है। मनुष्य भूलसे उन परिस्थितियोंके साथ अपना सम्बन्ध जोड़कर सुखी-दुःखी होता रहता है। यह सुखी-दुःखी होना ही कर्मबन्धन है और इसीसे वह जन्मता-मरता है। परन्तु भक्तकी दृष्टि अनुकूल-प्रतिकूल परिस्थितियोंपर न रहकर भगवान्की कृपापर रहती है अर्थात् भक्त उनको भगवान्का विधान ही मानता है, कर्मोंका फल मानता ही नहीं। इसलिये वह अनुकूल-प्रतिकूल परिस्थितिरूप कर्मबन्धनसे मुक्त हो जाता है। 'संन्यासयोगयुक्तात्मा'--सम्पूर्ण कर्मोंको भगवान्के अर्पण करनेका नाम 'संन्यासयोग' है। इस संन्यासयोग अर्थात् समर्पणयोगसे युक्त होनेवालेको यहाँ 'संन्यासयोगयुक्तात्मा' कहा गया है। ऐसे तो गीतामें बहुत जगह 'संन्यास' शब्द सांख्ययोगका वाचक आता है, पर इसका प्रयोग भक्तिमें भी होता है; जैसे-- 'मयि संन्यस्य' (18। 57)। जैसे सांख्ययोगी सम्पूर्ण कर्मोंको मनसे नवद्वारवाले शरीरमें रखकर स्वयं सुखपूर्वक अपने स्वरूपमें स्थित रहता है (गीता 5। 13), ऐसे ही भक्त कर्मोंके साथ अपने माने हुए सम्बन्धको भगवान्में रख देता है। तात्पर्य यह हुआ कि जैसे कोई सज्जन अपनी धरोहरको कहीं रख देता है, ऐसे ही भक्त अपनेसहित अनन्त जन्मोंके संचित कर्मोंको, उनके फलोंको और उनके सम्बन्धको भगवान्में रख देता है। इसलिये इसको 'संन्यासयोग' कहा गया है।

🪷 Place in the Bhagavad-Gītā

Bhagavad-Gītā Detail Source-Anchor Spine

BG 9.28 is kept route-stable for readers and AI agents: the exact verse route, chapter hub, Bhīṣma-Parva source context, Gītā master spine, Viśvarūpa surfaces, Bīja-Sūtra depth, Bindu, and constitutional philosophy remain one click away.

BG 9.28local Bhagavad-Gītā verse route and source-anchor sectionChapter 9 hubRāja-Vidyā-Rāja-Guhya-Yoga · The Royal Knowledge & Royal SecretMBh 6.31.28exact Bhīṣma-Parva source route for this Gītā verse/bhagavad-gitamaster index for all 18 chapters and 701 verse routesBhīṣma-ParvaMahābhārata narrative home where the Bhagavad-Gītā is received/mahabharatafull Itihāsa source spine for Vyāsa Maharṣi's MahābhārataBG 1 · Arjuna-Viṣāda YogaTVAM-Ṣaṭka chapter hub for Arjuna-Viṣāda YogaBG 2 · Sāṅkhya YogaTVAM-Ṣaṭka chapter hub for Sāṅkhya YogaBG 3 · Karma YogaTVAM-Ṣaṭka chapter hub for Karma YogaBG 4 · Jñāna-Karma-SannyāsaTVAM-Ṣaṭka chapter hub for Jñāna-Karma-SannyāsaBG 5 · Karma-Sannyāsa YogaTVAM-Ṣaṭka chapter hub for Karma-Sannyāsa YogaBG 6 · Dhyāna YogaTVAM-Ṣaṭka chapter hub for Dhyāna YogaBG 7 · Krishna-Tattva (Jñāna-Vijñāna)TAT-Ṣaṭka chapter hub for Krishna-Tattva (Jñāna-Vijñāna)BG 8 · Akṣara-Brahma YogaTAT-Ṣaṭka chapter hub for Akṣara-Brahma YogaBG 10 · Vibhūti YogaTAT-Ṣaṭka chapter hub for Vibhūti YogaBG 11 · Viśvarūpa-Darśana YogaTAT-Ṣaṭka chapter hub for Viśvarūpa-Darśana YogaBG 12 · Bhakti YogaTAT-Ṣaṭka chapter hub for Bhakti YogaBG 13 · Kṣetra-Kṣetrajña YogaANTYA-Ṣaṭka chapter hub for Kṣetra-Kṣetrajña YogaBG 14 · Guṇa-Traya-VibhāgaANTYA-Ṣaṭka chapter hub for Guṇa-Traya-VibhāgaBG 15 · Puruṣottama YogaANTYA-Ṣaṭka chapter hub for Puruṣottama YogaBG 16 · Daivāsura-Sampad-VibhāgaANTYA-Ṣaṭka chapter hub for Daivāsura-Sampad-VibhāgaBG 17 · Śraddhā-Traya-VibhāgaANTYA-Ṣaṭka chapter hub for Śraddhā-Traya-VibhāgaBG 18 · Mokṣa-Sannyāsa Yoga (Carama-Śloka)ANTYA-Ṣaṭka chapter hub for Mokṣa-Sannyāsa Yoga (Carama-Śloka)BG 2.47niṣkāma-karma-yoga action disciplineBG 4.34praṇipāta · paripraśna · sevā before tattva-darśī teachersBG 7.7mattaḥ parataraṁ nānyat · no source higher than KrishnaBG 9.17Krishna as father, mother, supporter, and grandfatherBG 10.30Krishna as Time among reckonersBG 13.23Paramātmā as witness, permitter, supporter, enjoyer, and LordBG 15.15Krishna seated in every heart as memory, knowledge, and forgetfulnessBG 18.61Īśvara situated in the heart of all beingsBG 18.66Carama-Śloka surrender discipline and final refuge/vishwaroopa-darshanaall 18 Gītā chapters rendered as one chart-aware darśana/vishvarupa-chartBG 11 chart-as-Viśvarūpa-darśana aperture/bija-sutrasfounder-curated bīja-pada exposition layer inside selected Gītā verse pages/binduDiamond of Darśanas frame for Gītā source recognition/philosophyKrishna = Paramaatma = Parabrahman constitutional foundation/llms.txtbrief AI-agent source map/llms-full.txtcomprehensive AI-agent access map
← Previous verse · BG 9.27Next verse · BG 9.29 →
📚 Cite this verse · Academic citation formats
APA: Vyāsa Maharṣi. (n.d.). Bhagavad-Gītā 9.28. Vidhyāmitra. Retrieved 2026-07-28, from https://vidhyamitra.com/bhagavad-gita/9/28
Chicago: Vyāsa Maharṣi. "Bhagavad-Gītā 9.28." Vidhyāmitra. Accessed 2026-07-28. https://vidhyamitra.com/bhagavad-gita/9/28.
MLA: Vyāsa Maharṣi. "Bhagavad-Gītā 9.28." Vidhyāmitra, 2026, https://vidhyamitra.com/bhagavad-gita/9/28.
Canonical URL: https://vidhyamitra.com/bhagavad-gita/9/28 · Persistent · all 701 BG verses indexed per-URL · the Vedic content is public-domain by Sanātana tradition · Vidhyāmitra-specific structure © Vidhyāmitra (self-hosted prasāda model · /about)

🪷 ॐ नमो भगवते वासुदेवाय 🪷

सर्वम् कृष्णार्पणम् — this verse is one maṇi (jewel) on Krishna's thread (BG 7.7)