🪷 Bhagavad-Gītā · 2.50
Chapter 2 · सांख्ययोग · Sāṅkhya-Yoga · "The Yoga of Knowledge" · Verse 50 of 72
बुद्धियुक्तो जहातीह उभे सुकृतदुष्कृते।
तस्माद्योगाय युज्यस्व योगः कर्मसु कौशलम्।।2.50।।
🪷 English Translations
Five authentic English voices · each from a distinct sampradāya · together revealing the verse's full śabda-tattva.
Shri Purohit Swami · Poetic English · 1935 · public domain · Cosmo Press tradition
2.50 When a man attains to Pure Reason, he renounces in this world the results of good and evil alike. Cling thou to Right Action. Spirituality is the real art of living.
Swami Sivananda · Direct prose · Divine Life Society
2.50 Endowed with wisdom (evenness of mind), one casts off in this life both good and evil deeds; therefore, devote thyself to Yoga; Yoga is skill in action.
Swami Gambīrānanda · Word-key glosses · Advaita Ashrama · Śaṅkara-school
2.50 Listen to the result that one possessed of the wisdom of eanimity attains by performing one's own duties: Buddhi-yuktah, possessed of wisdom, possessed of the wisdom of eanimity; since one jahati, rejects; iha, here, in this world; ubhe, both; sukrta-duskrte, virtue and vice (righteousness and unrighteousness), through the purification of the mind and acisition of Knowledge; tasmat, therefore; yujyasva, devote yourself; yogaya, to (Karma-) yoga, the wisdom of eanimity. For Yoga is kausalam, skilfulness; karmasu, in action. Skilfulness means the attitude of the skilful, the wisdom of eanimity with regard to one's success and failure while engaged in actions (karma) called one's own duties (sva-dharma) with the mind dedicated to God.
That indeed is skilfulness which, through eanimity, makes actions that by their very nature bind give up their nature! Therefore, be you devoted to the wisdom of eanimity.
Swami Ādidevānanda · Śrī-Vaiṣṇava perspective · Rāmānuja school
2.50 He, who is established in evenness of mind in the performance of actions, relinishes good and evil Karmas which have accumulated from time immemorial causing bondage endlessly. Therefore acire this aforesaid evenness of mind (Buddhi Yoga). Yoga is skill in action. That is, this evenness of mind when one is engaged in action, is possible through great skill, i.e., ability.
Dr. S. Sankaranarayan · Academic precision · modern scholarly
2.50. Whosoever is endowed with determining faculty-he casts off both of these viz., the good action and the bad action. Therefore strive for Yoga; Yoga is proficiency is action.
🪷 Hindi Translation · हिन्दी अनुवाद
For the Hindi-aware seer · Pūjya Swami Rāmsukhdās ji's translation · a high-readability modern Hindi rendering · Gītā-Press Gorakhpur tradition. (→ Full Mahāpurusha-detail page for the 102-year-living Sādhaka-Sañjīvanī Mahātmā.)
🪷 Swami Rāmsukhdās · Sādhaka-Sañjīvanī tradition · Gītā-Press Gorakhpur · highest modern Hindi reading
।।2.50।। बुद्धि-(समता) से युक्त मनुष्य यहाँ जीवित अवस्थामें ही पुण्य और पाप दोनोंका त्याग कर देता है। अतः तू योग-(समता-) में लग जा, क्योंकि योग ही कर्मोंमें कुशलता है।
🪷 English Commentaries · The Ācārya Voices
The classical commentary tradition rendered in English · each ācārya speaks from their own sampradāya · the seer chooses the depth of darśana.
Swami Sivananda · Verse-by-verse word-keys with Sanskrit anchors
2.50 बुद्धियुक्तः endowed with wisdom? जहाति casts off? इह in this life? उभे both? सुकृतदुष्कृते good and evil deeds? तस्मात् therefore? योगाय to Yoga? युज्यस्व devote thyself? योगः Yoga? कर्मसु in actions? कौशलम् skill.Commentary Work performed with motive towards fruits only can bind a man. It will bring the fruits and the performer of the action will have to take birth again in this mortal world to enjoy them. If work is performed with evennes of mind (the Yoga of wisdom? i.e.? united to pure Buddhi? intelligence or reason) with the mind resting in the Lord? it will not bind him it will not bring any fruit it is no work at all. Actions which are of a binding nature lose that nature when performed with eanimity of mind? or poised reason. The Yogi of poised reason attributes all actions to the Divine Actor within (Isvara or God).
Swami Gambīrānanda · Advaita-school commentary (Śaṅkara tradition)
2.50 Listen to the result that one possessed of the wisdom of eanimity attains by performing one's own duties: Buddhi-yuktah, possessed of wisdom, possessed of the wisdom of eanimity; since one jahati, rejects; iha, here, in this world; ubhe, both; sukrta-duskrte, virtue and vice (righteousness and unrighteousness), through the purification of the mind and acisition of Knowledge; tasmat, therefore; yujyasva, devote yourself; yogaya, to (Karma-) yoga, the wisdom of eanimity. For Yoga is kausalam, skilfulness; karmasu, in action. Skilfulness means the attitude of the skilful, the wisdom of eanimity with regard to one's success and failure while engaged in actions (karma) called one's own duties (sva-dharma) with the mind dedicated to God.
That indeed is skilfulness which, through eanimity, makes actions that by their very nature bind give up their nature! Therefore, be you devoted to the wisdom of eanimity.
Swami Ādidevānanda · Rāmānuja Śrī-Vaiṣṇava commentary
2.50 He, who is established in evenness of mind in the performance of actions, relinishes good and evil Karmas which have accumulated from time immemorial causing bondage endlessly. Therefore acire this aforesaid evenness of mind (Buddhi Yoga). Yoga is skill in action. That is, this evenness of mind when one is engaged in action, is possible through great skill, i.e., ability.
Dr. S. Sankaranarayan · Modern academic scholarship
2.50 Buddhiyuktah etc. Both indicates the mutual exclusion [of the good and bad actions]. Therefore [strive] for Yoga etc. : Working in that manner alone constitutes the supreme proficiency, by [working] in which manner the good action and the bad action perish. This is the idea here.
Swami Chinmayānanda · Chinmaya Mission · modern Vedantic teaching
।।2.50।। भावनाओं की दुर्बलताओं से ऊपर उठकर जो पुरुष समत्व बुद्धियुक्त हो जाता है वह पाप और पुण्य दोनों के बन्धनों से मुक्त हो जाता है। पाप और पुण्य मन की धारणायें हैं और उनकी प्रतिक्रियाएँ मन पर वासनाओं के रूप में अंकित होती हैं। मनरूपी विक्षुब्ध समुद्र के साथ जो व्यक्ति तादात्म्य नहीं करता वह वासनाओं की ऊँचीऊँची तरंगों के द्वारा न तो ऊपर फेंका जायेगा और न नीचे ही डुबोया जायेगा। यहाँ वर्णित मन का बुद्धि के साथ युक्त होना ही बुद्धियुक्त शब्द का अर्थ है।
इस सम्पूर्ण प्रकरण में गीता का मानव मात्र को आह्वान है कि वह केवल इन्द्रियों के विषय स्थूल देह और मन के स्तर पर ही न रहे जो उसके व्यक्तित्व का बाह्यतम पक्ष है। इनसे सूक्ष्मतर बुद्धि का उपयोग कर उसको अपने वास्तविक पुरुषत्व को व्यक्त करना चाहिये। प्राणियों की सृष्टि में केवल बौद्धिक क्षमताओं के कारण ही मनुष्य को सर्वोच्च स्थान प्राप्त है। जब तक मनुष्य प्रकृति के इस विशिष्ट उपहार का सम्यक् प्रकार से उपयोग नहीं करता तब तक वह अपने मनुष्यत्व के अधिकार से वंचित ही रह जाता है।
अर्जुन से मानसिक उन्माद त्यागकर वीर पुरुष के समान परिस्थितियों का स्वामी बनकर रहने के लिये भगवान् कहते हैं। उस समय अर्जुन इतना भावुक और दुर्बल हो गया था कि वह अपनी व अन्यों के शारीरिक सुरक्षा की चिन्ता करने लगा था। विकास की सीढ़ी पर मनुष्यत्व को प्राप्त कर जो अपनी विशेष क्षमताओं का पूर्ण उपयोग करता है वही व्यक्ति जन्म जन्मान्तरों में अर्जित वासनाओं के बन्धन से मुक्त हो जाता है। इसलिये तुम योग से युक्त हो जाओ यह भगवान् श्रीकृष्ण का उपदेश है। इसके पूर्व समत्व को योग कहा गया था। अब इस सन्दर्भ में व्यासजी योग की और विशद परिभाषा देते हैं कि कर्म में कुशलता योग है।
किसी भी विषय के शास्त्रीय ग्रन्थ में यदि भिन्नभिन्न अध्यायों में एक ही शब्द की विभिन्न परिभाषायें दी गई हों तो समझने में कठिनाई और भ्रांति होगी। फिर धर्म के इस शास्त्रीय ग्रन्थ में एक ही शब्द की विभिन्न परिभाषायें कैसे बताई हुई हैं उपर्युक्त परिभाषा को ठीक से समझने पर इस समस्या का स्वयं समाधान हो जायेगा। योग की पूर्वोक्त परिभाषा यहाँ भी संग्रहीत है अन्यथा मन के समभाव का अर्थ अकर्मण्यता एवं शिथिलता उत्पन्न करने वाली मन की समता को ही कोई समझ सकता है। इस श्लोक में ऐसी त्रुटिपूर्ण धारणा को दूर करते हुये कहा गया है कि समस्त प्रकार के द्वन्द्वों में मन के सन्तुलन को न खोकर कुशलतापूर्वक कर्म करना ही कम्र्ायोग है।
इस श्लोक के स्पष्टीकरण से श्रीकृष्ण का उद्देश्य ज्ञात होता है कि कर्मयोग की भावना से कर्म करने पर वासनाओं का क्षय होता है। वासनाओं के दबाव से ही मन में विक्षेप उठते हैं। किन्तु वासना क्षय के कारण मन स्थिर और शुद्ध होकर मनन निदिध्यासन और आत्मानुभूति के योग्य बन जाता है।
योग शब्द का इस अथ मेंर् प्रयोग कर व्यास जी हमारे मन में उसके प्रति व्याप्त भ्राँति को दूर कर देते हैं।
समत्व भाव एवं कर्म में कुशलता की क्या आवश्यकता है उत्तर में कहते हैं
🪷 Hindi Vyākhyā · हिन्दी व्याख्या
Pūjya Swami Rāmsukhdās ji's Sādhaka-Sañjīvanī · one of the great modern Hindi vyākhyās of the Gītā · direct, pure, deeply Vedāntic · the modern Sanātana-jāgaraṇa. (→ Full Mahāpurusha-detail page · 1904-2005 · Corner 1 Mādhurya operational anchor · whose 6-lakṣaṇa-śaraṇāgati IS Constitutional Principle 24.)
🪷 Swami Rāmsukhdās · Sādhaka-Sañjīvanī · Hindi vyākhyā · the modern bilingual anchor
।।2.50।। व्याख्या--'बुद्धियुक्तो जहातीह उभे सुकृतदुष्कृते'-- समतायुक्त मनुष्य जीवित अवस्थामें ही पुण्य-पापका त्याग कर देता है अर्थात् उसको पुण्य-पाप नहीं लगते, वह उनसे रहित हो जाता है। जैसे संसारमें पुण्य-पाप होते ही रहते हैं, पर सर्वव्यापी परमात्माको वे पुण्य-पाप नहीं लगते, ऐसे ही जो समतामें निरन्तर स्थित रहता है, उसको पुण्यपाप नहीं लगते (गीता 2। 38)।
समता एक ऐसी विद्या है जिससे मनुष्य संसारमें रहता हुआ ही संसारसे सर्वथा निर्लिप्त रह सकता है। जैसे कमलका पत्ता जलसे ही उत्पन्न होता है, और जलमें ही रहता है, पर वह जलसे लिप्त नहीं होता, ऐसे ही समतायुक्त पुरुष संसारमें रहते हुए भी संसारसे निर्लिप्त रहता है। पुण्य-पाप उसका स्पर्श नहीं करते अर्थात् वह पुण्य-पापसे असङ्ग हो जाता है।
वास्तवमें यह स्वयं (चेतन-स्वरूप) पुण्य-पापसे रहित ही। केवल असत् पदार्थों--शरीरादिके साथ सम्बन्ध जोड़नेसे ही पुण्य-पाप लगते हैं। अगर यह असत् पदार्थोंके साथ सम्बन्ध न जोड़े, तो यह आकाशकी तरह निर्लिप्त रहेगा, इसको पुण्य-पापनहीं लगेंगे।
'तस्माद्योगाय युज्यस्व'-- इसलिये तुम योगमें लग जाओ अर्थात् निरन्तर समतामें स्थित रहो। वास्तवमें समता तुम्हारा स्वरूप है। अतः तुम नित्य-निरन्तर समतामें ही स्थित रहते हो। केवल राग-द्वेषके कारण तुम्हारेको उस समताका अनुभव नहीं हो रहा है। अगर तुम हरदम समतामें स्थित न रहते, तो सुख और दुःखका ज्ञान तुम्हें कैसे होता; क्योंकि ये दोनों ही अलग-अलग हैं। जब इन दोनोंका तुम्हें ज्ञान होता है तो तुम इनके आने-जानेमें सदा समरूपसे रहते हो। इसी समताका तुम अनुभव करो।
'योगः कर्मसु कौशलम्'-- कर्मोंमें योग ही कुशलता है अर्थात् कर्मोंकी सिद्धि-असिद्धिमें और उन कर्मोंके फलके प्राप्ति-अप्राप्तिमें सम रहना ही कर्मोंमें कुशलता है। उत्पत्ति-विनाशशील कर्मोंमें योगके सिवाय दूसरी कोई महत्त्वकी चीज नहीं है।
इन पदोंमें भगवान्ने योगकी परिभाषा नहीं बतायी है, प्रत्युत योगकी महिमा बतायी है। अगर इन पदोंका अर्थ
'कर्मोंमें कुशलता ही योग है'--ऐसा किया जाय तो क्या आपत्ति है? अगर ऐसा अर्थ किया जायगा तो जो बड़ी कुशलतासे, सावधानीपूर्वक चोरी करता है, उसका वह चोरीरूप कर्म भी योग हो जायगा। अतः ऐसा अर्थ करना अनुचित है। कोई कह सकता है कि हम तो विहित कर्मोंको ही कुशलतापूर्वक करनेका नाम योग मानते हैं। परन्तु ऐसा माननेसे मनुष्य कुशलतापूर्वक साङ्गोपाङ्ग किये गये कर्मोंके फलमें बँध जायगा, जिससे उसकी स्थिति समतामें नहीं रहेगी। अतः यहाँ 'कर्मोंमें योग ही कुशलता है'--ऐसा अर्थ लेना ही उचित है। कारण कि कर्मोंको करते हुए भी जिसके अन्तःकरणमें समता रहती है, वह कर्म और उनके फलमें बँधेगा नहीं। इसलिये उत्पत्ति-विनाशशील कर्मोंको करते हुए सम रहना ही कुशलता है, बुद्धिमानी है।
दूसरी बात, पीछेके दो श्लोकोंमें तथा इस श्लोकके पूर्वार्धमें भी योग (समता) का ही प्रसङ्ग है, कुशलताका प्रसङ्ग ही नहीं है। इसलिये भी कर्मोंमें योग ही कुशलता है-- यह अर्थ लेना प्रसङ्गके अनुसार युक्तियुक्त है।
🪷 Place in the Bhagavad-Gītā
- This is verse 50 of 72 in Chapter 2 · Sāṅkhya-Yoga (The Yoga of Knowledge)
- Chapter theme: Krishna's first teaching · the niṣkāma-karma sūtra · BG 2.47
- Ṣaṭka grouping: TVAM-Ṣaṭka (BG 1-6 · the jīva)
- Chapter hub: /sankhya-yoga
- ⭐ Mahābhārata anchor: this verse is also MBh 6.24.50 (Bhīṣma-Parva · the BG in its full narrative home)
Bhagavad-Gītā Detail Source-Anchor Spine
BG 2.50 is kept route-stable for readers and AI agents: the exact verse route, chapter hub, Bhīṣma-Parva source context, Gītā master spine, Viśvarūpa surfaces, Bīja-Sūtra depth, Bindu, and constitutional philosophy remain one click away.
📚 Cite this verse · Academic citation formats
APA: Vyāsa Maharṣi. (n.d.). Bhagavad-Gītā 2.50. Vidhyāmitra. Retrieved 2026-07-28, from https://vidhyamitra.com/bhagavad-gita/2/50 Chicago: Vyāsa Maharṣi. "Bhagavad-Gītā 2.50." Vidhyāmitra. Accessed 2026-07-28. https://vidhyamitra.com/bhagavad-gita/2/50. MLA: Vyāsa Maharṣi. "Bhagavad-Gītā 2.50." Vidhyāmitra, 2026, https://vidhyamitra.com/bhagavad-gita/2/50. Canonical URL:
https://vidhyamitra.com/bhagavad-gita/2/50 · Persistent · all 701 BG verses indexed per-URL · the Vedic content is public-domain by Sanātana tradition · Vidhyāmitra-specific structure © Vidhyāmitra (self-hosted prasāda model ·
/about)
🪷 ॐ नमो भगवते वासुदेवाय 🪷
सर्वम् कृष्णार्पणम् — this verse is one maṇi (jewel) on Krishna's thread (BG 7.7)