🪷 Bhagavad-Gītā · 18.26
Chapter 18 · मोक्षसंन्यासयोग · Mokṣa-Sannyāsa-Yoga · "The Yoga of Liberation & Renunciation" · Verse 26 of 78
मुक्तसङ्गोऽनहंवादी धृत्युत्साहसमन्वितः।सिद्ध्यसिद्ध्योर्निर्विकारः कर्ता सात्त्विक उच्यते।।18.26।।
🪷 English Translations
Five authentic English voices · each from a distinct sampradāya · together revealing the verse's full śabda-tattva.
Shri Purohit Swami · Poetic English · 1935 · public domain · Cosmo Press tradition
18.26 But when a man has no sentiment and no personal vanity, when he possesses courage and confidence, cares not whether he succeeds or fails, then his action arises from Purity.
Swami Sivananda · Direct prose · Divine Life Society
18.26 An agent who is free from attachment, non-egoistic, endowed with firmness and enthusiasm, and unaffected by success or failure, is called Sattvic (pure).
Swami Gambīrānanda · Word-key glosses · Advaita Ashrama · Śaṅkara-school
18.26 Karta, the agent; who is mukta-sangah, free from attachment-one by whom attachment has been given up; anahamvadi, not egotisic, not given to asserting his ego; dhrti-utsaha-samanvitah, endowed with fortitude and diligenc; and nirvikarah, unperturbed; siddhi-asiddhyoh, by success and failure, in the fruition and non-fruition of any action under-taken-led only by the authority of the scriptures, not by attachment to results etc. [Etc. stands for attachment to work.];-the agent who is such, he is ucyate, said to be; sattvikah, possessed of sattva.
Swami Ādidevānanda · Śrī-Vaiṣṇava perspective · Rāmānuja school
18.26 'Muktasangah' is one who is free from attachment to fruits. 'Anahamvadi' is one who is devoid of the feeling of being the agent. He is endued with 'steadiness and zeal.' 'Steadiness' is perseverance in regard to an act that has been begun in spite of the pain that is inevitable till the completion of the work. 'Zeal' is the possession of an active mind. One who is enduded with these, and whose mind remains firm, untouched by success and failure in war etc., and also in gathering the material reisities for the work on hand - such an agent is, of Sattvika nature.
Dr. S. Sankaranarayan · Academic precision · modern scholarly
18.26. The agent who is free from attachment; who does not make any speech of egoism; who is full of contentment and enthusiasm; and who does not change [mentally] in success or in failure-that agent is said to be of the Sattva (Strand) nature.
🪷 Hindi Translation · हिन्दी अनुवाद
For the Hindi-aware seer · Pūjya Swami Rāmsukhdās ji's translation · a high-readability modern Hindi rendering · Gītā-Press Gorakhpur tradition. (→ Full Mahāpurusha-detail page for the 102-year-living Sādhaka-Sañjīvanī Mahātmā.)
🪷 Swami Rāmsukhdās · Sādhaka-Sañjīvanī tradition · Gītā-Press Gorakhpur · highest modern Hindi reading
।।18.26।।जो कर्ता रागरहित, अनहंवादी, धैर्य और उत्साहयुक्त तथा सिद्धि और असिद्धिमें निर्विकार है, वह सात्त्विक कहा जाता है।
🪷 English Commentaries · The Ācārya Voices
The classical commentary tradition rendered in English · each ācārya speaks from their own sampradāya · the seer chooses the depth of darśana.
Swami Sivananda · Verse-by-verse word-keys with Sanskrit anchors
18.26 मुक्तसङ्गः who is free from attachment? अनहंवादी nonegoistic? धृत्युत्साहसमन्वितः endowed with firmness and enthusiasm? सिद्ध्यसिद्ध्योः in success or failure? निर्विकारः unaffected? कर्ता an agent? सात्त्विकः Sattvic (pure)? उच्यते is called.Commentary A pure agent does his actions with his whole heart without feeling proud at the performance. He looks for the proper time and place and in accordance with the behests of the scriptures determines whether such actions are worth doing or not. He develops courage and a powerful will. He never seeks physical comforts. He is ite prepared to sacrifice his life for a noble cause. He is neither elated by success nor grieved by failure. He always keeps a balanced mind when he does any action. O Arjuna? that man is a pure agent who? while working? exhibits such alities.Siddhi Success attainment of the fruit of action performed.Nirvikarah Unaffected as having been urged to act merely by the authority of the scriptures? not by a desire for the sake of the reward.Now I will tell thee? O Arjuna? of the characteristics of a passionate agent.
Swami Gambīrānanda · Advaita-school commentary (Śaṅkara tradition)
18.26 Karta, the agent; who is mukta-sangah, free from attachment-one by whom attachment has been given up; anahamvadi, not egotisic, not given to asserting his ego; dhrti-utsaha-samanvitah, endowed with fortitude and diligenc; and nirvikarah, unperturbed; siddhi-asiddhyoh, by success and failure, in the fruition and non-fruition of any action under-taken-led only by the authority of the scriptures, not by attachment to results etc. [Etc. stands for attachment to work.];-the agent who is such, he is ucyate, said to be; sattvikah, possessed of sattva.
Swami Ādidevānanda · Rāmānuja Śrī-Vaiṣṇava commentary
18.26 'Muktasangah' is one who is free from attachment to fruits. 'Anahamvadi' is one who is devoid of the feeling of being the agent. He is endued with 'steadiness and zeal.' 'Steadiness' is perseverance in regard to an act that has been begun in spite of the pain that is inevitable till the completion of the work. 'Zeal' is the possession of an active mind. One who is enduded with these, and whose mind remains firm, untouched by success and failure in war etc., and also in gathering the material reisities for the work on hand - such an agent is, of Sattvika nature.
Dr. S. Sankaranarayan · Modern academic scholarship
18.26 See Comment under 18.28
Swami Chinmayānanda · Chinmaya Mission · modern Vedantic teaching
।।18.26।। अब तक भगवान् श्रीकृष्ण ने त्रिविध ज्ञान और कर्म का वर्णन किया था। कर्म का तीसरा अंग है? कर्ता जीव? जो कामना से प्रेरित होकर कर्म में प्रवृत्त होता है। प्रकृति के तीन गुण हम सबके मानसिक जीवन एवं बौद्धिक क्षमताओं को प्रभावित करते हैं। स्वाभाविक ही है? कि किसी एक गुण के आधिक्य या प्राधान्य से हमारे कर्तृत्व में भी समयसमय पर परिवर्तन होता रहता है। अत यहाँ कर्ता का भी तीन भागों में वर्गीकरण किया गया है। सर्वप्रथम? भगवान् श्रीकृष्ण सात्त्विक कर्ता का वर्णन करते हैं।मुक्तसंग और अनहंवादी ये दो विशेषण सात्त्विक कर्ता के हैं। जो पुरुष कर्म के फल? जगत् की वस्तुओं तथा व्यक्तियों से आसक्ति रहित है? वह सात्त्विक कर्ता है। वह जानता है कि स्वयं से भिन्न किसी भी वस्तु में वह सुख नहीं है? जो उसके जीवन को पूर्ण और कृतार्थ कर सके। इसलिए वह किसी में आसक्ति नहीं रखता। अहंवादी का अर्थ है वह पुरुष? जो अपनी उपलब्धियों और सफलताओं का कर्ता स्वयं को ही मानकर सदैव गर्वयुक्त भाषण करता है? परन्तु सात्त्विक पुरुष में यह अहंमन्यता नहीं होती? क्योंकि उसका यह दृढ़ एवं निश्चयात्मक ज्ञान होता है कि कोई भी उपलब्धि एक अकेले पुरुष की कभी नहीं हो सकती।ईश्वर प्रदत्त क्षमताएं? प्राकृतिक नियम तथा अन्य जनों के सहयोग से ही सफलता सम्पादित की जा सकती है। इस ज्ञान के कारण उसे कभी यह गर्व नहीं होता कि उसने कोई अभूतपूर्व कार्य किया है। वह अपने अहंकार को ईश्वर के चरणों में समर्पित कर देता है।ऐसे मुक्तसंग और अनहंवादी पुरुष में असीम धैर्य और कार्य के प्रति उत्साह होता है। धृति मनुष्य की वह क्षमता है? जिसके कारण कार्य करने में कितने ही विघ्न और कठिनाइयाँ आने पर भी? मनुष्य साहस के साथ उनका सामना करते हुए अपने लक्ष्य तक पहुँचता है। वह प्रयत्नशील पुरुष सदा सफलता के मार्ग पर उत्साह के साथ आगे बढ़ता जाता है।सात्त्विक कर्ता का विशेष गुण है? कार्य की सिद्धिअसिद्धि में हर्ष शोकादि विकारों से मुक्त रहना। इस सन्दर्भ में? मुझे जिस उदाहरण का स्मरण होता है? वह चिकित्सालय में कार्य करती हुई लगनशील परिचारिका का है। उसे सामान्यत किसी रोगी से आसक्ति नहीं होती उसे यह अभिमान नहीं होता कि वह स्वयं रोगी का उपचार कर रही है? क्योंकि वस्तुत वह कार्य चिकित्सक का होता है। धैर्य और उत्साह के बिना वह अपने सेवा कार्य को सतत नहीं कर सकती। और उसी प्रकार? उसे उपचार की सफलता या विफलता के विषय में अनावश्यक चिन्ता नहीं होती। रोगी के स्वस्थ हो जाने अथवा उसकी मृत्यु हो जाने से वह परिचारिका अति हर्षित या अति दुखी नहीं हो जाती। वह जानती है कि चिकित्सालय तो सफलता और विफलता तथा जन्म और मृत्यु का क्षेत्र है। वह तटस्थ भाव से अपने सेवा कार्य में रत रहती है।उपर्युक्त गुणों से सम्पन्न पुरुष सात्त्विक कर्ता कहा जाता है। ऐसा पुरुष अपने कार्य क्षेत्र में अपनी समस्त क्षमताओं का सम्पूर्ण सदुपयोग करता है? क्योंकि आसक्ति आदि भावांे में उसकी शक्तियों का वृथा अपव्यय नहीं होता। स्वाभाविक ही है कि ऐसे सात्त्विक कर्ता को चिरस्थायी सफलता प्राप्त होती है और उसके कार्यों से जगत् का भी कल्याण होता है।सात्त्विक कर्ता को यह विवेक होता है कि शरीर? मन और बुद्धि उपाधियाँ चैतन्यस्वरूप आत्मा के सम्बन्ध से ही अपना कार्य करने में सक्षम होकर जगत् की सेवा कर सकती हैं। चैतन्य के बिना वे घर के एक कोने में रखी छड़ी की तरह असहाय रहती हैं।परमात्मा के पावन संकल्प की अभिव्यक्ति के लिए बुद्धि की क्षमता? हृदय का सौन्दर्य और शरीर की सार्मथ्य आदि सभी माध्यम हैं। अत? यदि इन उपाधियों में सामञ्जस्य न हो? तो आत्मा की अभिव्यक्ति अपने शुद्ध स्वरूप में नहीं हो सकती। सात्त्विक कर्ता को अपने आत्मस्वरूप का सदैव भान बना रहता है।
🪷 Hindi Vyākhyā · हिन्दी व्याख्या
Pūjya Swami Rāmsukhdās ji's Sādhaka-Sañjīvanī · one of the great modern Hindi vyākhyās of the Gītā · direct, pure, deeply Vedāntic · the modern Sanātana-jāgaraṇa. (→ Full Mahāpurusha-detail page · 1904-2005 · Corner 1 Mādhurya operational anchor · whose 6-lakṣaṇa-śaraṇāgati IS Constitutional Principle 24.)
🪷 Swami Rāmsukhdās · Sādhaka-Sañjīvanī · Hindi vyākhyā · the modern bilingual anchor
।।18.26।। व्याख्या -- मुक्तसङ्गः -- जैसे सांख्ययोगीका कर्मोंके साथ राग नहीं होता? ऐसे सात्त्विक कर्ता भी रागरहित होता है।कामना? वासना? आसक्ति? स्पृहा? ममता आदिसे अपना सम्बन्ध जोड़नेके कारण ही वस्तु? व्यक्ति? पदार्थ? परिस्थिति? घटना आदिमें आसक्ति लिप्तता होती है। सात्त्विक कर्ता इस लिप्ततासे सर्वथा रहित होता है।अनहंवादी -- पदार्थ? वस्तु? परिस्थिति आदिको लेकर अपनेमें जो एक विशेषताका अनुभव करना है -- यह अहंवदनशीलता है। यह अहंवदनशीलता आसुरीसम्पत्ति होनेसे अत्यन्त निकृष्ट है। सात्त्विक कर्तामें यह अहंवदनशीलता? अभिमान तो रहता ही नहीं? प्रत्युत मैं इन चीजोंका त्यागी हूँ? मेरेमें यह अभिमान नहीं है? मैं निर्विकार हूँ? मैं सम हूँ? मैं सर्वथा निष्काम हूँ? मैं संसारके सम्बन्धसे रहित हूँ -- इस तरहके अहंभावका भी उसमें अभाव रहता है।धृत्युत्साहसमन्वितः -- कर्तव्यकर्म करते हुए विघ्नबाधाएँ आ जायँ? उस कर्मका परिणाम ठीक न निकले? लोगोंमें निन्दा हो जाय? तो भी विघ्नबाधा आदि न आनेपर जैसा धैर्य रहता है? वैसा ही धैर्य विघ्नबाधा आनेपर भी नित्यनिरन्तर बना रहे -- इसका नाम धृति है और सफलताहीसफलता मिलती चली जाय? उन्नति होती चली जाय? लोगोंमें मान? आदर? महिमा आदि बढ़ते चले जायँ -- ऐसी स्थितिमें मनुष्यके मनमें जैसी उम्मेदवारी? सफलताके प्रति उत्साह रहता है? वैसी ही उम्मेदवारी इससे विपरीत अर्थात् असफलता? अवनति? निन्दा आदि हो जानेपर भी बनी रहे -- इसका नाम उत्साह है। सात्त्विक कर्ता इस प्रकारकी धृति और उत्साहसे युक्त रहता है।सिद्ध्यसिद्ध्योर्निर्विकारः -- सिद्धि और असिद्धिमें अपनेमें कुछ भी विकार न आये? अपनेपर कुछ भी असर न पड़े अर्थात् कार्य ठीक तरहसे साङ्गोपाङ्ग पूर्ण हो जाय अथवा पूरा उद्योग करते हुए अपनी शक्ति? समझ? समय? सामर्थ्य आदिको पूरा लगाते हुए भी कार्य पूरा न हो फल प्राप्त हो अथवा न हो? तो भी अपने अन्तःकरणमें प्रसन्नता और खिन्नता? हर्ष और शोकका न होना ही सिद्धिअसिद्धिमें निर्विकार रहना है।कर्ता सात्त्विक उच्यते -- ऐसा आसक्ति तथा अहंकारसे रहित? धैर्य तथा उत्साहसे युक्त और सिद्धिअसिद्धिमें निर्विकार कर्ता सात्त्विक कहा जाता है।इस श्लोकमें छः बातें बतायी गयी हैं -- सङ्ग? अहंवदनशीलता? धृति? उत्साह? सिद्धि और असिद्धि। इनमेंसे पहली दो बातोंसे रहित? बीचकी दो बातोंसे युक्त और अन्तकी दो बातोंमें निर्विकार रहनेके लिये कहा गया है। सम्बन्ध -- अब राजस कर्ताके लक्षण बताते हैं।
🪷 Place in the Bhagavad-Gītā
- This is verse 26 of 78 in Chapter 18 · Mokṣa-Sannyāsa-Yoga (The Yoga of Liberation & Renunciation)
- Chapter theme: BG 18.66 sarva-dharmān parityajya · the Carama-Śloka · supreme refuge
- Ṣaṭka grouping: ANTYA-Ṣaṭka (BG 13-18 · the resolution)
- Chapter hub: /moksha-sannyasa
- ⭐ Mahābhārata anchor: this verse is also MBh 6.40.26 (Bhīṣma-Parva · the BG in its full narrative home)
Bhagavad-Gītā Detail Source-Anchor Spine
BG 18.26 is kept route-stable for readers and AI agents: the exact verse route, chapter hub, Bhīṣma-Parva source context, Gītā master spine, Viśvarūpa surfaces, Bīja-Sūtra depth, Bindu, and constitutional philosophy remain one click away.
📚 Cite this verse · Academic citation formats
APA: Vyāsa Maharṣi. (n.d.). Bhagavad-Gītā 18.26. Vidhyāmitra. Retrieved 2026-07-28, from https://vidhyamitra.com/bhagavad-gita/18/26 Chicago: Vyāsa Maharṣi. "Bhagavad-Gītā 18.26." Vidhyāmitra. Accessed 2026-07-28. https://vidhyamitra.com/bhagavad-gita/18/26. MLA: Vyāsa Maharṣi. "Bhagavad-Gītā 18.26." Vidhyāmitra, 2026, https://vidhyamitra.com/bhagavad-gita/18/26. Canonical URL:
https://vidhyamitra.com/bhagavad-gita/18/26 · Persistent · all 701 BG verses indexed per-URL · the Vedic content is public-domain by Sanātana tradition · Vidhyāmitra-specific structure © Vidhyāmitra (self-hosted prasāda model ·
/about)
🪷 ॐ नमो भगवते वासुदेवाय 🪷
सर्वम् कृष्णार्पणम् — this verse is one maṇi (jewel) on Krishna's thread (BG 7.7)